आसमान सुंदर रहस्यों को छिपाए हुए है। जितनी बार रात को आसमान की तरफ देखें हर बार कुछ न कुछ नए दृश्य दिखाई पड़ते है।
Strawberry Moon 2025 : आसमान सुंदर रहस्यों को छिपाए हुए है। जितनी बार रात को आसमान की तरफ देखें हर बार कुछ न कुछ नए दृश्य दिखाई पड़ते है। आज पूर्णिमा की रात को आसमान आसमान अपने खजाने से एक और रहस्य का दृश्य दिखाएगा। आज रात आसमान में रहस्यमयी स्ट्रॉबेरी मून दिखेगा। यह मनभावन , रहस्यमयी और दुर्लभ नजारा होगा।
आज की रात आकाश प्रेमियों के लिए भी बेहद स्पेशल होने वाली है क्योंकि आज की रात आसमान में रहस्यमयी स्ट्रॉबेरी मून देखने को मिलेगा, दोबारा साल 2043 तक ऐसा नजारा देखने को मिलेगा। स्ट्रॉबेरी मून भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। जैसे ही आज सूरज डूबेगा, रात के पहले पहर में यह पूर्णिमा का चांद अपने खास रूप में चमकता नजर आएगा। यह आम चांद जैसा नहीं होता, इसमें हल्की गुलाबी या सुनहरी आभा होती है, जो चांद में और भी रहस्यों के छिपे होने की ओर इशारा करती है। यह एक शानदार दृश्य होगा। यह गर्मियों का पहला पूर्ण चंद्रमा होगा और साल की सबसे आकर्षक चंद्र घटनाओं में से एक होगा। इसका सांस्कृतिक महत्व और इसकी प्राकृतिक सुंदरता इसे एक यादगार रात बनाता है।
यह सदियों पुरानी खगोलीय घटना चंद्रमा दक्षिण-पूर्वी क्षितिज पर नीचा दिखाई देगा, जो गोधूलि के दौरान एक गर्म चमक बिखेरेगा। जहां प्रकाश प्रदूषण कम हो वहां से इसका नजारा देंखे। अनुभव को अधिक आनंददायक बनाने के लिए दूरबीन या टेलीस्कोप का जुगाड़ करने पर विचार करें। यह दुर्लभ घटना हर 18.6 साल में होती है और इसके प्रभाव पूर्णिमा के दौरान सबसे अधिक दिखाई देता हैं।
इस बार का स्ट्रॉबेरी मून सिर्फ नाम या रंग की वजह से नहीं, बल्कि इसके माइक्रो मून और मेजर लूनर स्टैंडस्टिल की वजह से भी बेहद खास है. हालांकि, इसका रंग स्ट्रॉबेरी जैसा नहीं होता, लेकिन इसका नाम अमेरिकी आदिवासी परंपराओं से जुड़ा है, जहां जून में स्ट्रॉबेरी की कटाई की शुरुआत इसी पूर्णिमा के बाद होती थी। इस वर्ष चंद्रमा पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी पर होगा, जिसके कारण यह सामान्य से छोटा और नीचा दिखेगा।
दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता
भारत में स्ट्रॉबेरी मून को सूर्यास्त के बाद दक्षिण-पूर्व दिशा में देखा जा सकता है।
भारत में यहां देखा जा सकता है
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में यह दृश्य रात 7 बजे के बाद दिखाई देगा।