Inflation in the Country : देश में चीनी, प्याज और दाल समेत खाने-पीने चीजों के बढ़ते दाम ने आम आदमी की जेब पर और बोझ डाल दिया है। ये बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त पर हुई है, जब रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों में अब कुछ ही दिन रह गए। इस बीच, देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने 'अच्छे दिन वाले' नारे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर पर हमला बोला है।
Inflation in the Country : देश में चीनी, प्याज और दाल समेत खाने-पीने चीजों के बढ़ते दाम ने आम आदमी की जेब पर और बोझ डाल दिया है। ये बढ़ोत्तरी ऐसे वक्त पर हुई है, जब रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहारों में अब कुछ ही दिन रह गए। इस बीच, देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ‘अच्छे दिन वाले’ नारे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर पर हमला बोला है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर महंगाई जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने वाले stunts करने और बेतुकी बातों में उलझाने का आरोप लगाया है। खरगे ने बुधवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ध्यान भटकाने वाले stunts और बेतुकी बातों में उलझाकर, भाजपा अपनी करतूतों से पीछा छुड़ाना चाहती है, पर कांग्रेस पार्टी + जनता महँगाई पर सवाल पूछती रहेगी!’ उन्होंने आगे लिखा, ‘त्योहारों पर आम आदमी की रसोई का हिसाब देखिए प्याज़ के दाम सालभर में 59% तक बढ़े, कई शहरों में ₹50–60/kg, चीनी ₹60–70/kg, कहीं ₹72/kg तक, सरसों तेल ₹200/L के पार…’
ध्यान भटकाने वाले stunts और बेतुकी बातों में उलझाकर,
भाजपा अपनी करतूतों से पीछा छुड़ाना चाहती है,
पर कांग्रेस पार्टी + जनता महँगाई पर सवाल पूछती रहेगी !त्योहारों पर आम आदमी की रसोई का हिसाब देखिए
🧅 प्याज़ के दाम सालभर में 59% तक बढ़े, कई शहरों में ₹50–60/kg
🍚 चीनी… pic.twitter.com/5rtxNmuMTDपढ़ें :- TMC के 20 बागी सांसदों की बढ़ी मुश्किलें, ओम बिरला ने भेजा नोटिस; 7 दिन में मांगा जवाब
— Mallikarjun Kharge (@kharge) August 26, 2026
कांग्रेस नेता ने देश में खाद्य महंगाई 5.52% और थोक महंगाई 9.78% होने का दावा किया है। उन्होंने आगे लिखा, ’12 साल से भाजपा सरकार है, और “अच्छे दिनों” का आलम ये है कि कभी दाल, कभी सब्ज़ी, कभी तेल, कभी चीनी आम आदमी का बजट बिगाड़ देती है।’ बता दें कि खुदरा बाजार में चीनी की कीमतों में जबर्दस्त उछाल आया है, जो चीनी कुछ हफ्ते पहले 45 रूपये प्रति किलो बिक रही थी वो अब 70 रुपये किलो बिक रही है।
इसके अलावा, प्याज की कीमत में 40 प्रतिशत बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं, अरहर, साबुत उड़द और मसूर दाल की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। इसके साथ ही खाद्य तेलों की कीमत भी बढ़ीं हैं।