1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Hyderabadi Paneer: अचानक घर में मेहमान आ गए हो या फिर हो कोई खास मौका, ट्राई करें हैदराबादी पनीर की लजीज रेसिपी

Hyderabadi Paneer: अचानक घर में मेहमान आ गए हो या फिर हो कोई खास मौका, ट्राई करें हैदराबादी पनीर की लजीज रेसिपी

घर में अचानक मेहमान आ गए हो या फिर कोई खास मौका हो एक डिश बनना तो लाजमी है वो है पनीर। अब तक आपने शाही पनीर, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर आदि ट्राई किया होगा। आज हम आपके लिए पनीर की बेहद लजीज रेसिपी लेकर आये हैं। उस रेसिपी का नाम है हैदराबादी पनीर ।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

घर में अचानक मेहमान आ गए हो या फिर कोई खास मौका हो एक डिश बनना तो लाजमी है वो है पनीर। अब तक आपने शाही पनीर, मटर पनीर, कढ़ाई पनीर आदि ट्राई किया होगा। आज हम आपके लिए पनीर की बेहद लजीज रेसिपी लेकर आये हैं। उस रेसिपी का नाम है हैदराबादी पनीर । हैदराबादी बिरयानी के दीवानों की तो कमी नहीं है,एक बार हैदराबादी पनीर ट्राई करके देखे आप भी इस रेसिपी के फैन हो जाएंगे। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- FIFA World Cup Final Highlights: फेरान टोरेस ने एक्स्ट्रा टाइम में गोल दागकर स्पेन को दूसरी बार बनाया वर्ल्ड चैंपियन, अर्जेंटीना को फाइनल में 1-0 से हराया

हैदराबादी पनीर बनाने के लिए जरुरी सामग्री

– पनीर (कटा हुआ) – 200 ग्राम
– प्याज (कटा हुआ) – 2 बड़े
– टमाटर प्यूरी – 1 कप
– दही – 1/2 कप (फेंटा हुआ)
– नारियल पाउडर – 2 बड़े चम्मच
– हरी मिर्च (कटी हुई) – 2
– अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
– काजू पेस्ट – 2 बड़े चम्मच
– तेल – 3 बड़े चम्मच
– नमक – स्वादानुसार
– जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
– हल्दी पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
– लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
– गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
– पुदीना पत्ती (कटी हुई) – 2 बड़े चम्मच
– हरा धनिया (सजाने के लिए)

हैदराबादी पनीर बनाने का तरीका

1. पनीर तैयार करें:
– पनीर के टुकड़ों को हल्का तल लें और एक तरफ रख दें।

पढ़ें :- सोनम वांगचुक मेदांता में नहीं होंगे शिफ्ट, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र को जारी किया नोटिस, गीतांजलि को अलग रूम देने का दिया निर्देश

2. मसाले भूनें:
– एक कढ़ाई में तेल गरम करें।
– जीरा डालकर तड़काएं।
– इसमें प्याज डालें और सुनहरा भूनें।
– अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 1-2 मिनट पकाएं।

3. ग्रेवी बनाएं:
– टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर) डालें।
– इसे तब तक पकाएं जब तक तेल किनारे छोड़ने लगे।

4. दही और नारियल पाउडर डालें:
– फेंटा हुआ दही और नारियल पाउडर डालें।
– ग्रेवी को धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं।

5. काजू पेस्ट और पनीर डालें:
– ग्रेवी में काजू पेस्ट मिलाएं और 1/2 कप पानी डालें।
– तले हुए पनीर के टुकड़े डालकर 5 मिनट तक पकाएं।

6. पुदीना और हरी मिर्च डालें:
– अंत में पुदीना पत्ती और हरी मिर्च डालें।

पढ़ें :- दिल्ली की सर्वदलीय बैठक के बाद दिखा सम्मान का अनोखा दृश्य, राजनाथ सिंह के पैर छूती नजर आयीं सुप्रीया सूले

7. सजावट और परोसें:
– हरा धनिया डालकर सजाएं।
– गरमा-गरम हैदराबादी पनीर को नान, रोटी, या जीरा राइस के साथ परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...