1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सुनीता ने महारैली में पढ़ा सीएम केजरीवाल का पत्र, कहा-आइए मिलकर हम एक नया भारत बनायें

सुनीता ने महारैली में पढ़ा सीएम केजरीवाल का पत्र, कहा-आइए मिलकर हम एक नया भारत बनायें

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की गयी है, जिसमें विपक्ष के सभी नेता संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और सीएम केजरीवाल का पत्र पढ़कर सुनाया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन की रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की गयी है, जिसमें विपक्ष के सभी नेता संबोधित कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा और सीएम केजरीवाल का पत्र पढ़कर सुनाया।

पढ़ें :- कन्हैया कुमार ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा-चुने हुए मुख्यमंत्री को साजिशन जेल में डाल गया, जनता देगी जवाब

सुनीता केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए पूछा कि, मोदी जी ने मेरे पति को जेल में डाल दिए, क्या प्रधानमंत्री ने सही किया? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल एक सच्चे देश भक्त और ईमानदार व्यक्ति हैं? क्या केजरीवाल जी को इस्तीफा देना चाहिए? आपके केजरीवाल शेर हैं, ये ज़्यादा दिन तक आपको जेल में नहीं रख पाएंगे।

इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल के पत्र को पढ़कर भी सुनाया। सुनीता केजरीवाल ने सीएम केजरीवाल ने पत्र ​पढ़ते हुए कहा कि, मुझे टूट-टूट कर नींद आती है, मैं भारत मां के बारे में सोचता हूं, भारत मां बहुत दुखी है, दर्द से कराह रही हैं। भारत को बहुत पीड़ा होती है जब—
जब लोगों को महंगाई के कारण 2 वक़्त की रोटी नहीं मिलती, जब बच्चों को शिक्षा नहीं मिलती, जब लोगों को इलाज नहीं मिलता, जब बिजली के लंबे-लंबे कट लगते हैं, जब सड़कें टूटी हुई है…तब भारत मां को बहुत ग़ुस्सा आता है जब कुछ नेता लच्छेदार भाषण देते हैं, अपने दोस्तों के साथ देश को लूटते हैं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं भारत के 140 crore लोगों को आमंत्रित करता हूं, आइए मिलकर हम एक नया भारत बनायें, एक महान राष्ट्र का निर्माण करें। जहां सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा, लोगों को इलाज मिलेगा, जहां लोगों को 24 घंटे मुफ़्त बिजली मिलेगी।

पढ़ें :- सुनीता केजरीवाल, बोलीं- अरविंद को जेल में मारने की हो रही है साजिश, केंद्र सरकार अंग्रेजों से ज्यादा क्रूर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...