1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Gochar Rashifal : सूर्य और शुक्र की शुभ युति से लाइफ पर होंगे ये असर , इन राशियों को लाभ ही लाभ

Surya Gochar Rashifal : सूर्य और शुक्र की शुभ युति से लाइफ पर होंगे ये असर , इन राशियों को लाभ ही लाभ

आत्मा के कारक, ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रविष्ट हुए हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से उनकी युति शुक्र ग्रह से हो रही है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Gochar Rashifal : आत्मा के कारक, ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को कर्क राशि से निकलकर सिंह में प्रविष्ट हुए हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से उनकी युति शुक्र ग्रह से हो रही है। वैभव के ग्रह शुक्र सिंह राशि में 31 जुलाई से ही विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र में इन दोनों ग्रहों की युति को ‘शुक्रादित्य योग’ कहा गया है। इसे एक बेहद शुभ योग माना गया है। आइए जानते हैं, शुक्रादित्य योग का ज्योतिष महत्व क्या है।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं

शुक्रादित्य योग का ज्योतिष महत्व
वैदिक ज्योतिष में सिंह राशि में बने शुक्रादित्य योग को काफी प्रभावशाली माना गया है। इस योग के प्रभाव से दोनों महत्वपूर्ण ग्रहों की फल देने की शक्ति बढ़ जाती हैं। दोनों ग्रहों से प्रभाव से जातक को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। बिगड़े बनने लगता हैं और व्यक्तित्व में निखार आता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इससे व्यक्तियों के जीवन में शुभता बढ़ जाती है, भाग्योदय होता है और परेशानियां दूर होने लगती हैं।

शुक्रादित्य योग का असर
मेष राशि
सूर्य और शुक्र की युति आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जॉब बदलने वाले जातक नई नौकरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। छात्रों को रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में मधुरता और मजबूती बढ़ेगी।

वृषभ राशि
शुक्रादित्य योग के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े व्यक्तियों की सामाजिक प्रतिष्ठा में में वृद्धि होगी, राजनीति जुड़े लोगों का भी समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कारोबार में प्रगति होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से लाभ होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रादित्य योग बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। कारोबार में उन्नति होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, कोई बड़ी डील मिल सकती है। स्टूडेंट्स जातकों के कम्यूनिकेशन स्किल में सुधार होगा। लोगों से भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। रिलेशनशिप में नई ताजगी आएगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

पढ़ें :- Navaratri 'Batuk Bhairav' :  शक्ति के रक्षक हैं 'बटुक भैरव' ,  इनके बिना कन्या पूजन क्यों है अधूरा?

तुला राशि
सूर्य और शुक्री की युति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। आपके काम की प्रशंसा होगी, सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। व्यापार संबंधों में मधुरता आएगी। साझेदारी के बिजनेस में लाभ होगा। स्टूडेंट्स जातकों की कलात्मक प्रतिभा निखरेगी, आपकी रुचि गूढ़ विद्या, ज्योतिष, तंत्र-मंत्र में बढ़ेगी।

मकर राशि
शुक्रादित्य योग के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। स्टूडेंट्स जातकों की कल्पना शक्ति तेज होगी। नौकरीपेशा जातकी इनकम बढ़ेगी। पारिवारिक सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...