1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Surya Shukra Yuti : सूर्य और शुक्र मिलकर इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे, अद्भुत योग का संयोग बन रहा

Surya Shukra Yuti : सूर्य और शुक्र मिलकर इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे, अद्भुत योग का संयोग बन रहा

जुलाई माह में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। इसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, जुलाई में सूर्य और शुक्र के गोचर से कर्क राशि में युति योग का निर्माण होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Surya Shukra Yuti : जुलाई माह में कई ग्रहों की चाल बदलने वाली है। इसका असर विभिन्न राशि के जातकों पर भी पड़ेगा। पंचांग के अनुसार, जुलाई में सूर्य और शुक्र के गोचर से कर्क राशि में युति योग का निर्माण होगा। शुक्र देव 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद आत्मा के कारक ग्रह सूर्य देव भी 16 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। कर्क राशि में सूर्य-शुक्र की युति 31 जुलाई तक रहेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र-सूर्य की युति का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य-शुक्र ग्रह की युति से एक अद्भुत योग का संयोग बनाता है। ज्योतिष में सूर्य सभी नवग्रहों का राजा, मान-सम्मान, ऊंचा पद और नेतृत्व का कारक ग्रह है, वहीं शुक्र धन, प्रेम, सौंदर्य, आकर्षण और वैभव का कारक ग्रह है।  ये गोचर चंद्रमा की राशि में सूर्य-शुक्र की युति कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। आइए जानते हैं।

पढ़ें :- Shani Margi 2026 :  न्याय के देवता शनि देव 11 दिसंबर से चलेंगे सीधी चाल , फैसला जल्दबाजी में न लें

कर्क राशि
सूर्य-शुक्र का यह युति योग कर्क राशि के लिए कल्याणकारी और कल्याणकारी साबित होगा। सूर्य के प्रभाव से जहां आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी, वहीं शुक्र ग्रह की अनुकूलता से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। दोनों ग्रहों के शुभ प्रभाव से नौकरी और व्यापार में जबरदस्त तरक्की देखने को मिलेगी। नौकरी में पदोन्नति का भी लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए कर्क राशि में सूर्य-शुक्र की युति खास है। इस अवधि में शुक्र और सूर्य ग्रह की अनुकूलता के परिणामस्वरूप रोजगार से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यापार में कोई बड़ी आर्थिक योजना सफल होगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। सेहत के लिहाज से भी सूर्य-शुक्र की युति शुभ रहने वाली है।

तुला राशि
सूर्य-शुक्र की युति से तुला राशि से संबंधित लोगों को भी खास लाभ होगा। नौकरी में प्रमोशन के अलावा सैलरी भी बढ़ सकती है। बिजनेस करने वालों को भी शुक्र और सूर्य की युति का लाभ प्राप्त होगा। मुनाफा बढ़ने के साथ-साथ व्यापार में विस्तार भी होगा। नौकरी की तलाश करने वालों को इस दौरान अच्छा ऑफर मिलेगा।

पढ़ें :- Tirupati Venkateswara Temple Donation : तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर में ₹206 करोड़ का चढ़ावा, भक्त ने किया 121 किलो सोने का दान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...