1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Swapna Shastra : सपने में मिल जाए भोलेनाथ का दर्शन तो समझ जाइए होगा कुछ शुभ

Swapna Shastra : सपने में मिल जाए भोलेनाथ का दर्शन तो समझ जाइए होगा कुछ शुभ

सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही फलदायी माना गया है। इस माह में सपने में अगर भोलेनाथ सपने में दर्शन दे रहे हैं तो इसके पीछे खास संकेत छिपा हुआ है। सोते समय कई बार हमें सपने में देवी-देवता दिखाई देते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Swapna Shastra : सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा करना बहुत ही फलदायी माना गया है। इस माह में सपने में अगर भोलेनाथ सपने में दर्शन दे रहे हैं तो इसके पीछे खास संकेत छिपा हुआ है। सोते समय कई बार हमें सपने में देवी-देवता दिखाई देते हैं। देखा जाए तो सपने में देवी देवताओं का दर्शन देना एक शुभ सपना माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में देवी-देवताओं का दिखना हमारे भाग्य से जुड़ा होता है।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal 20 May: इन राशियों की आज चमकेगी किस्मत, व्यापार और नौकरी में मिलेगा लाभ

सपने में मंदिर देखना
इसका मतलब होता है कि आपका जो कार्य लंबे समय से अटका हुआ है, वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। आपके द्वारा किए जा रहे प्रयास फलीभूत होने वाले हैं। ऐसे में आप अगले दिन मंदिर में जाएं और वहा पूजा पाठ करके दान करें, ऐसा करने से आपकी मनोकामना भी पूरी होगी।

सपने में शिवलिंग
सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और इस माह यदि भगवान शिव या उनसे जुड़ी चीजें सपने में दिखे तो एक खास संकेत मिलता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यदि सपने में शिवलिंग दिखाई दे तो यह बहुत ही शुभ संकेत है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपके जीवन से सभी दुख व कष्ट दूर होने वाले हैं।

माता पार्वती की तस्वीर
सपने में भगवान शिव या माता पार्वती की तस्वीर नजर आना भी शुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने का मतलब है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। या फिर लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा होने वाला है। इसके साथ यह सपना धन प्राप्ति का भी संकेत देता है।

भोलेनाथ का मंदिर
सावन के महीने में भगवान शिव के दर्शन करना बहुत ही शुभ होता है। वहीं यदि आपको सपने में भोलेनाथ का मंदिर दिखाई दे या आप स्वंय को मंदिर जाते हुए देखें तो इसका मतलब है कि आपके जीवन में सबकुछ ठीक चल रहा है। यह सपना इस बात का संकेत देता है कि जीवन से सभी समस्याएं खत्म होने वाली हैं।

पढ़ें :- Hanuman Ji Shanidev Vardaan :  जब हनुमान जी को ललकारते हुए शनिदेव ने कहा, "हे वानर! आँखें खोलो , जानें तब क्या हुआ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...