1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Sweden Mpox new variant : स्वीडन में मिला एमपॉक्स के नए वैरिएंट का केस, अफ्रीका के बाहर पहला मामला

Sweden Mpox new variant : स्वीडन में मिला एमपॉक्स के नए वैरिएंट का केस, अफ्रीका के बाहर पहला मामला

एमपॉक्स ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। स्वीडन ने एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के नए वैरिएंट Clade ।' के पहले मामले की पुष्टि कर दी है यह अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर इसका पहला मामला है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sweden Mpox new variant : एमपॉक्स ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में कहर बरपा रखा है। स्वीडन ने एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) के नए वैरिएंट Clade ।’ के पहले मामले की पुष्टि कर दी है यह अफ्रीकी महाद्वीप के बाहर इसका पहला मामला है। स्वीडन में संक्रमित पाए गए शख्स को अफ्रीका के एक क्षेत्र में यह संक्रमण हुआ जहां एमपॉक्स का प्रकोप जारी है। स्वीडिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि देश में एमपॉक्स के अधिक संक्रामक क्लेड वेरिएंट का पहला मामला पाया है डब्ल्यूएचओ ने हाल में एमपॉक्स को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है। स्वास्थ्य एजेंसी के राज्य महामारी वैज्ञानिक, मैग्नस गिस्सलेन ने एक प्रेस बयान में कहा कि संक्रमित शख्स अफ्रीका के उस इलाके से लौटा है जहां एमपॉक्स क्लेड. संक्रमण से लोग पीड़ित हैं।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने एमपॉक्स को वर्ल्ड हेल्थ इमरजेंसी घोषित की है। स्वीडिश हेल्थ एजेंसी ने बताया कि क्लेड अब मुख्य रूप से घरेलू संपर्कों के माध्यम से फैल रहा है। यह सबसे पहले बच्चों को संक्रमित करता है। हालांकि यह 2022 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले क्लेड II बी वेरिएंट के समान ही बीमारियां उत्पन्न करता है। दुनिया में क्लेड II बी वेरिएंट को अधिक गंभीर और उच्च मृत्यु दर का कारण माना जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...