1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Sweet Corn Chaat: लंच के बाद और शाम को लगने वाली हल्की फुल्की भूख या क्रेविंग के लिए ट्राई करें स्वीट कॉर्न चाट की रेसिपी

Sweet Corn Chaat: लंच के बाद और शाम को लगने वाली हल्की फुल्की भूख या क्रेविंग के लिए ट्राई करें स्वीट कॉर्न चाट की रेसिपी

अक्सर लंच के बाद या फिर शाम को कुछ न कुछ चटपटा टेस्टी खाने की क्रेविंग होने लगती है। जिसकी वजह से अधिकर घरों में शाम से समय समोसे, खस्ते ,मैक्रोनी, पास्ता वगैरह वगैरह खाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Sweet Corn Chaat: अक्सर लंच के बाद या फिर शाम को कुछ न कुछ चटपटा टेस्टी खाने की क्रेविंग होने लगती है। जिसकी वजह से अधिकर घरों में शाम से समय समोसे, खस्ते ,मैक्रोनी, पास्ता वगैरह वगैरह खाते है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

आज हम आपको लंच के बाद और शाम को लगने वाली हल्की फुल्की भूख और कुछ खाने की क्रेविंग के लिए टेस्टी रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है कॉर्न चाट की। पोषक तत्वों से भरपूर कॉर्न आपकी क्रेविंग को शांत करेगी और हेल्दी भी रखेंगी। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।

कॉर्न चाट के लिए जरुरी सामग्री

एक कप स्वीट कॉर्न,
एक प्याज,
एक टमाटर,
आधा कप पनीर,
आधा चम्मच चाट मसाला,
एक चम्मच नीम्बू का रस,
कुछ अनार के दाने,
आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर,
काला नमक स्वाद अनुसार

कॉर्न चाट बनाने का तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

सबसे पहले गैस ऑन करें अब गैस पर एक गहरा पैन रखें। उसमें 2 गिलास पानी डालें। अब पानी में कॉर्न डालें। इसे तब तक उबालें जब तक यह पक न जाए।कॉर्न को उबालने के लिए आप कुकर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।जब तक कॉर्न उबल रहा है तब तक प्याज और टमाटर काट लें।जब कॉर्न उबल जाए तब उसे एक बतर्न में निकालें। अब कॉर्न को हल्का ठंडा होने दे।जब कॉर्न ठंडा हो जाए तब इसमें कटे हुए प्याज और टमाटर डालें।

अब इसमें एक मिर्च और पनीर के छोटे छोटे टुकड़े को काटकर डालें। अब इस मिश्रण में एक चम्मच चाट मसाला, एक चम्मच नीम्बू का रस, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, काल नमक स्वाद अनुसार और कुछ अनार के दाने डालें और आपस में अच्छी तरह मिलाएं। कॉर्न चाट मसाला तैयार है। इसका लुत्फ़ उठायें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...