1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार… यूएसए को 29 रन से हराया

T20 World Cup 2026 : भारत का विजयी आगाज, सूर्या के तूफान, अक्षर की फिरकी और सिराज की रफ्तार… यूएसए को 29 रन से हराया

भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए।

By संतोष सिंह 
Updated Date

T20 World Cup 2026 : भारत ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को 29 रन से हराकर शानदार आगाज किया है। शनिवार को वानखेड़े में खेले गए ग्रुप मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की नाबाद 84 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में अमेरिका निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 132 रन ही बना सकी और मुकाबला हार गई।

पढ़ें :- टीम इंडिया करेगी आयरलैंड का दौरा, दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी व्हाइट बॉल सीरीज

इस मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने मुश्किल वक्त में टीम के लिए अर्धशतकीय पारी खेली। मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए बिल्कुल अच्छी नहीं रही, क्योंकि पावरप्ले के दौरान ही टीम ने चार अहम विकेट गंवा दिए थे। शुरुआती झटकों के कारण एक समय टीम दबाव में नजर आ रही थी, लेकिन मध्यक्रम की जिम्मेदार बल्लेबाजी ने स्कोर को सम्मानजनक स्थिति तक पहुंचाया।

अमेरिका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। उन्हें तेज गेंदबाज अली खान ने आउट किया। अभिषेक के आउट होने के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 24 गेंदों में 37 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम कुछ हद तक संभली।

ईशान किशन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर 25 रन का योगदान दिया। हालांकि शिवम दुबे खाता खोले बिना ही आउट हो गए, जिससे भारत की स्थिति फिर दबाव में आ गई।

अमेरिका के गेंदबाज शैडली वान शल्कविक ने पावरप्ले के अंतिम चरण में शानदार गेंदबाजी करते हुए छठे ओवर में तीन विकेट झटके। उनके इस ओवर ने भारतीय पारी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। इसके बाद रिंकू सिंह भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और 14 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या भी लय हासिल नहीं कर पाए और 6 गेंदों में सिर्फ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अक्षर पटेल ने 11 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में योगदान दिया। अर्शदीप सिंह ने 6 गेंदों में 4 रन जोड़े, जबकि वरुण रन आउट हो गए।

पढ़ें :- आईपीएल शुरू होने से पहले हैदराबाद टीम को लगा तगड़ा झटका, कप्तान कमिंस हुए बाहर, ईशान किशन करेंगे कप्तानी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी ने संभाली टीम

शुरुआती झटकों के बीच कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए नाबाद 84 रन की पारी खेली। सूर्यकुमार ने 49 गेंदों का सामना किया और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालते हुए स्कोर 150 के पार पहुंचाया। उनकी इस कप्तानी पारी की बदौलत भारतीय टीम 161 रन तक पहुंचने में सफल रही, जो एक समय मुश्किल लग रहा था।

मोहम्मद सिराज की दमदार गेंदबाजी

इस मैच में लंबे वक्त के बाद टी20 टीम में वापसी करने वाले मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 विकेट मिले। वहीं, वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला। यूएए के लिए मिलिंद कुमार 34 व संजय कृष्णमूर्ती ने 37 और शुभम रांजने ने भी 37 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी अमेरिकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

पढ़ें :- शिवम दुबे छिपकर 3rd AC में ट्रेन से कर रहे थे सफर, जब TC ने पूछा 'ये वही क्रिकेटर हैं?' जानें- फिर क्या हुआ
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...