1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका में जानिए किसका पलड़ा है भारी? ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

T20 World Cup Final: भारत और दक्षिण अफ्रीका में जानिए किसका पलड़ा है भारी? ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय टीम को ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया खिताबी मुकाबले को जीतकर 2007 के बाद पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 World Cup Final: टी20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला आज शाम को खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, भारतीय टीम को ज्यादा मजबूत माना जा रहा है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया खिताबी मुकाबले को जीतकर 2007 के बाद पहला टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतना चाहेगी।

पढ़ें :- लखनऊ स्नातक सीट पर कांति सिंह पटेल की बड़ी जीत : सपा के खाते में आयी चौथी सीट, वाराणसी स्नातक पर जीत लगभग तय

वहीं पहली बार किसी वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीकी टीम की नजरें पहले खिताब पर होगी। अपने इंटरनेशनल करियर में साउथ अफ्रीका एकमात्र आईसीसी इवेंट चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में 1998 में जीता था। अफ्रीकी टीम 1992 से वनडे और 2007 से टी20 वर्ल्ड कप खेल रही है, मगर वह हर बार सेमीफाइनल में चूक जाती थी, जिस वजह से उनके सिर चोकर्स का टैग भी लगा हुआ है। आज उनके पास इसे भी हटाने का मौका होगा।

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के हेड टू हेड की बात करें तो, दोनों टीमों का कुल 6 बार इस इवेंट में आमना सामना हो चुका है, जिसमें टीम इंडिया चार मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई हुई है। वहीं अफ्रीकी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सिर्फ दो ही बार हराया है।

वहीं टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो वहां भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने 26 में से 14 बार साउथ अफ्रीकी टीम को टी20 मुकाबलों में धूल चटाई है, वहीं साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ 11 मैच जीते हैं।

 

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...