1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Tata Altroz ​​CNG Automatic Transmission  :  टाटा अल्ट्रोज सीएनजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च ,  जानिए कीमत और इंजन

Tata Altroz ​​CNG Automatic Transmission  :  टाटा अल्ट्रोज सीएनजी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च ,  जानिए कीमत और इंजन

दिग्गज आटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज हैचबैक के CNG वेरिएंट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ लॉन्च किया है। यह अब 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Altroz ​​CNG Automatic Transmission : दिग्गज आटो कंपनी टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज हैचबैक के CNG वेरिएंट को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प के साथ लॉन्च किया है। यह अब 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है।

पढ़ें :- Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और लाडली बहन सुभद्रा के साथ आज रथ पर सवार होकर जाएंगे मौसी के घर गुंडिचा मंदिर

ट्विन CNG सिलेंडर
आटो बाजार में तेजी से बढ़ी प्रतिस्पर्धा के बीच टाटा अल्ट्रोज अब भारत में CNG AMT इंजन विकल्प देने वाली एकमात्र प्रीमियम हैचबैक बन गई है। वहीं इसमें ट्विन CNG सिलेंडर भी हैं।
नया ट्रांसमिशन विकल्प इस गाड़ी के 5 वेरिएंट में उपलब्ध है। यह मारुति सुजुकी बलेनो और टोयोटा ग्लैंजा जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को टक्कर देती है।

बूट स्पेस
अल्ट्रोज CNG में LED हेडलाइट्स और टेललाइट्स, सनरूफ, 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 7-इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग पैड, एम्बिएंट लाइटिंग, 16-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसमें 210-लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जो पेट्रोल और डीजल वेरिएंट में उपलब्ध 345-लीटर से कम है।

सुरक्षा
सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और रिवर्स पार्किंग सेंसर शामिल हैं। इसके अलावा, इसमें 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

फैक्ट्री-फिटेड ट्विन-सिलेंडर किट
अल्ट्रोज CNG में पेट्रोल वेरिएंट के समान ही 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर इंजन दिया गया है, लेकिन इसमें फैक्ट्री-फिटेड ट्विन-सिलेंडर किट लगी है।

पढ़ें :- 16 जुलाई 2026 का राशिफल: गुरुवार के दिन इन राशि के लोगों की कार्य में रहेगी व्यस्तता, खर्चों पर नियंत्रण रखें

पावर
CNG मोड में यह इंजन 73.5hp की पावर और 103Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है, जबकि पेट्रोल मोड में यह 88hp और 115Nm का आउटपुट देता है।

कीमत
नए ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ गाड़ी की कीमत 8.7 लाख रुपये से शुरू होकर 10.77 लाख रुपये (कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...