1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tata Nexon CNG : टाटा नेक्सन CNG में मिलेंगी ये सुविधाएं , ट्विन-सिलेंडर तकनीक मिलेगी

Tata Nexon CNG : टाटा नेक्सन CNG में मिलेंगी ये सुविधाएं , ट्विन-सिलेंडर तकनीक मिलेगी

देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की नेक्सन भारत में  पहली टर्बो-पेट्रोल CNG कार के तौर पर उतरने को तैयार है। इसके अलावा टाटा नेक्सन के CNG मॉडल को 2 ट्रांसमिशन विकल्पों में उतारे जाने की जानकारी सामने आई है।  

By अनूप कुमार 
Updated Date

Tata Nexon CNG : देश की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स की नेक्सन भारत में  पहली टर्बो-पेट्रोल CNG कार के तौर पर उतरने को तैयार है। इसके अलावा टाटा नेक्सन के CNG मॉडल को 2 ट्रांसमिशन विकल्पों में उतारे जाने की जानकारी सामने आई है।  नई नेक्सन 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) गियरबॉक्स से लैस होगी। इससे पहले कंपनी ट्विन CNG सिलेंडर तकनीक पेश करने के बाद पहली CNG ऑटोमैटिक कार के तौर पर टियागो और टिगोर को बाजार में उतार चुकी है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

 फीचर और डिजाइन
नई नेक्सन CNG कार का डिजाइन मौजूदा नेक्सन के ICE मॉडल के समान रहेगा, जिसमें LED टर्न इंडिकेटर्स के साथ स्प्लिट LED हेडलैंप मिलते हैं। साथ ही गाड़ी में नया बंपर, नए अलॉय व्हील और पीछे की तरफ Y-पैटर्न वाले LED टेललैंप होंगे। इसमें कंपनी की ट्विन-सिलेंडर तकनीक मिलेगी, जो सामान रखने के लिए ज्यादा बूट स्पेस प्रदान करेगी।

कीमत
इसकी कीमत ICE मॉडल की शुरुआती 7.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से करीब 80,000 रुपये अधिक रहने की उम्मीद है। भारतीय बाजार में यह मारुति सुजुकी ब्रेजा CNG से मुकाबला करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...