1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Team India Match Schedule: टीम इंडिया घरेलू सत्र में खेलेगी 16 मैच, तीन देशों की मेजबानी करेगा भारत

Team India Match Schedule: टीम इंडिया घरेलू सत्र में खेलेगी 16 मैच, तीन देशों की मेजबानी करेगा भारत

भारतीय टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम का बीसीसीआई ने एलान किया है। इस सत्र में टीम इंडिया सितंबर से अगले फरवरी तक कुल 16 मैच खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 8 टी20 और तीन वनडे मैच शामिल है। टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Team India Match Schedule:  भारतीय टीम के घरेलू सत्र के कार्यक्रम का बीसीसीआई ने एलान किया है। इस सत्र में टीम इंडिया सितंबर से अगले फरवरी तक कुल 16 मैच खेलेगी। इसमें 5 टेस्ट, 8 टी20 और तीन वनडे मैच शामिल है। टीम इंडिया इस दौरान बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की मेजबानी करेगी।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

सितंबर में बांग्लादेश के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ इस घेरेलू सत्र की शुरूआत होगी। इसके बाद टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच टीम तीन टी20 मैच की सीरीज खेली जाएगी। चेन्नई 19 सितंबर से शुरू होने वाले भारत-बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी करेगा, जबकि कानपुर 27 सितंबर से दूसरे टेस्ट की मेजबानी करेगा। तीन टी20 मैच धर्मशाला, दिल्ली और हैदराबाद में खेले जाएंगे।

इसके साथ ही न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को खेला जाएगा। ये मैच बंग्लुरु में खेला जाएगा, जिसके बाद पुणे और मुंबई में दूसरा और तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा।

 

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...