1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंग्लैंड को हराकर अब फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिडंत

इंग्लैंड को हराकर अब फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका से होगी भिडंत

टी 20 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है। अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ टीम इंडिया की भिडंत होगी। सेमीफाइनल के मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में पहुँची है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। टी 20 विश्व कप के फाइनल में टीम इंडिया ने अपनी जगह बना ली है। अब फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के साथ टीम इंडिया की भिडंत होगी। सेमीफाइनल के मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 68 रन से हराकर फाइनल में पहुँची है। गयाना में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 171 रन बनाए थे।

पढ़ें :- IND vs WI 1st T20I : आज सीरीज के पहले टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

वहीं, इंग्लैंड की टीम इस स्कोर का पीछा करते हुए 16.4 ओवर में 103 रन पर सिमट गई। अब भारत का सामना 29 जून को बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका से खिताबी मुकाबले में होगा।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया से 2023 वनडे विश्व कप के फाइनल में मिली हार का बदला लेने के बाद, अब भारत ने इंग्लैंड से 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का भी बदला ले लिया।

भारतीय टीम तीसरी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले 2007 और 2014 में टीम इंडिया ने फाइनल खेला था। दोनों संस्करण में महेंद्र सिंह धोनी कप्तान रहे थे। अब टीम इंडिया 10 साल बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है।

पढ़ें :- Video-असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी और योगी पर कसा तंज, बोले-' आपसे किसने कहा था देश और यूपी कुंवारे के हवाले कर दो, लोग तो कुंवारों को कमरा भी नहीं देते...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...