1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

महिला एशिया कप फाइनल में पहुंचने से एक कदम दूर टीम इंडिया, थोड़ी देर में बांग्लादेश से सामना

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम (Indian Team) टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में अजेय रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच महिला एशिया कप का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। भारतीय टीम (Indian Team) टूर्नामेंट के ग्रुप चरण में अजेय रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड काफी बेहतर है।

पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास! कबड्डी का गोल्ड और मैराथन में 44 साल बाद मेडल

सात बार की चैंपियन भारतीय टीम (Indian Team)  बांग्लादेश के खिलाफ महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup) के पहले सेमीफाइनल में उतरेगी तो कड़ी मैदानी प्रतिद्वंद्विता और दोनों देशों के बीच राजनयिक तनाव की पृष्ठभूमि में होने वाले इस मुकाबले में हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की टीम का पलड़ा भारी रहेगा। बांग्लादेश में राजनीतिक बदलाव के बाद भारत और बांग्लादेश के राजनयिक संबंध तनावपूर्ण रहे हैं। दोनों देशों के बीच तनाव का असर अतीत में अक्सर क्रिकेट के मैदान पर भी देखने को मिला है और यह इस मैच में भी देखा जा सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...