तीज अखंड सौभाग्य की कामना और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत हैं। हर साल तीज का त्योहार स्त्रियां बड़े धूमधाम से मनाती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की कामना के लिए तीज व्रत का विधि विधान से पालन करतीं है।
Teej 2025 Calendar : तीज सौभाग्य की कामना और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए रखा जाने वाला महत्वपूर्ण व्रत हैं। हर साल तीज का त्योहार स्त्रियां बड़े धूमधाम से मनाती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी मनचाहे वर की कामना के लिए तीज व्रत का विधि विधान से पालन करतीं है। वहीं सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए इस दिन निर्जला व्रत का पालन करती हैं। आइये जानते है 2025 में हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज की डेट
हरियाली तीज 2025 (Hariyali Teej 2025)
सावन माह के शुक्ल पक्ष की तीज को हरियाली तीज कहा जाता है। इस साल हरियाली तीज का त्योहार 27 जुलाई 2025 को है। इस खास मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाती है, पूजा-पाठ के बाद झूला झुलाती हैं, सावन के गीत गाती हैं।
हरतालिका तीज 2025 (Hartalika Teej 2025)
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाई जाने वाली तीज हरतालिका तीज कहलाती है। इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है। इस दिन सुहागिनें 24 घंटे का निर्जला व्रत कर शिव पार्वती की पूजा करती हैं। रात्रि जागरण करती हैं।
ये मां पार्वती और शिव जी के मिलन का प्रतीक है। हरतालिका तीज का व्रत माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रुप में पाने के लिए किया था और सालों तक कठिन तपस्या की थी।
हरतालिका तीज के दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर, सोलह श्रृंगार करके मंदिरों में पूजा-अर्चना करती हैं और तीज के गीत गाती हैं।
कजरी तीज 2025 (Kajari Teej 2025)
भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष के तीसरे दिन कजरी तीज मनाई जाती है। कजरी तीज 12 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। कजरी या सातुड़ी तीज को कजली तीज और बड़ी तीज भी कहते है। कजरी तीज के व्रत में महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अन्न-जल ग्रहण नहीं करतीं। इस दिन गणेश जी, गौरी-शंकर की पूजा का विधान है।