1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तेजस्वी यादव ने जबरदस्त वापसी करते हुए राघोपुर में लगाई जीत की हैट्रिक, बचाया अपना किला, बीजेपी के सतीश कुमार को दी पटखनी

तेजस्वी यादव ने जबरदस्त वापसी करते हुए राघोपुर में लगाई जीत की हैट्रिक, बचाया अपना किला, बीजेपी के सतीश कुमार को दी पटखनी

राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Assembly Seat) पर चुनावी मुकाबला बहुत ही रोचक रहा। किसी क्रिकेट मैच की तरह आखिरी राउंड तक मैच खिंचता चला गया। हालांकि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आखिरी के 14 राउंड्स में जबरदस्त वापसी करने में कामयाब रहे।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। राघोपुर विधानसभा सीट (Raghopur Assembly Seat) पर चुनावी मुकाबला बहुत ही रोचक रहा। किसी क्रिकेट मैच की तरह आखिरी राउंड तक मैच खिंचता चला गया। हालांकि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) आखिरी के 14 राउंड्स में जबरदस्त वापसी करने में कामयाब रहे। उन्होंने बीजेपी के सतीश कुमार को 13800 से ज्‍यादा वोटों से हराया। हालांक‍ि चुनाव आयोग (Election Commission) की वेबसाइट पर आख‍िरी राउंड के आंकड़े अपडेट होने बाकी हैं।

पढ़ें :- चुनाव आयोग पर उंगली उठाने वालों को करारा जवाब मिला, SIR पर सवाल उठाने वाले राहुल-अखिलेश को मांगनी चाहिए माफी: केशव मौर्य

बीजेपी उम्मीदवार सतीश कुमार यादव (BJP candidate Satish Kumar Yadav) ने इस कदर मुकाबला किया कि एक बार तेजस्वी यादव को भी पसीना आ गया था। हालांकि आखिरी के राउंड्स में वो जीत हासिल करने में कामयाब रहे। तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इस सीट से लगातार तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। हालांकि उनका मुख्यमंत्री बनने का सपना तो टूट चुका है और इस बार भी उन्हें विपक्ष में ही बैठना होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...