1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. महागठबंधन का सीएम फेस बनते ही तेजस्वी ने भरी हुंकार, बोले- बिहार की 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे

महागठबंधन का सीएम फेस बनते ही तेजस्वी ने भरी हुंकार, बोले- बिहार की 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में महागठबंधन बड़ी चाल चलते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से भरोसा जताने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) में महागठबंधन बड़ी चाल चलते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) को सीएम फेस घोषित कर दिया है। इस ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझ पर फिर से भरोसा जताने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद है। उन्होंने कहा कि सबसे कहना चाहता हूं कि जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरेंगे। 20 साल पुरानी निकम्मी सरकार को उखाड़कर फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि हमसे ज्यादा आप लोगों को इंतजार था कि महागठबंधन का सीएम फेस कौन होगा? हमें बिहार बनाने का काम करना है, इसलिए एकजुट हुए हैं।

पढ़ें :- Video : TMC बोली-अभिषेक बनर्जी के हत्या की प्लानिंग बना रही है भाजपा, कोलकाता एयरपोर्ट पर बंदूक संग पकड़ा गया शख्स

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि जेडीयू के 20 साल राज करने के बाद, 11 साल मोदी के शासन के बाद बिहार सबसे गरीब है। बिहार में इंडस्ट्री नहीं है। बिहार से पलायन हो रहा है। प्रति व्यक्ति आय के मामले में बिहार फिसड्डी है। बिना घूस दिए यहां काम नहीं होता। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भी पूछ नहीं है। डिपार्टमेंट मंत्री नहीं, अफसर चला रहे हैं। कई घोटाले हुए, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। चूहे पुल गिरा दे रहे हैं। पटना की सड़कों पर गोलियां चल रही हैं, बिजनेसमैन की हत्या हो गई, कहीं कुछ नहीं हुआ।

पढ़ें :- PM Kisan Yojana 23th Installment : चेक करें आपके खाते में आए 2000 रुपये, 23वीं किस्त नहीं आई तो आप इस हेल्पलाइन नंबर पर करें कॉल

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि एनडीए (NDA)ने अपना कोई एजेंडा, ब्लूप्रिंट या मैनिफेस्टो नहीं बताया कि वे आगे आने वाले सालों में क्या करेंगे। ये हमारी नकल करते हैं हमने पेंशन बढ़ाने की, पेंशन बढ़ाने का कह दिया। हमने नौकरी देने का कहा तो नौकरी देने की बात करने लगे। ये थके लोग हैं। ये हर हाल में कुर्सी पर बैठना चाहते हैं, न कि बिहार को आगे बढ़ाना चाहते हैं।

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav)  ने कहा कि जैसा कि गहलोत जी ने कहा कि नीतीश जी के साथ एनडीए में जो अन्याय हो रहा है, उन्हें सीएम फेस घोषित नहीं किया गया। वे लोग नीतीश जी मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। ये अमित शाह जी एक बार नहीं, कई बार बोल चुके हैं। आखिर आप लोग मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान क्यों नहीं कर रहे? जेडीयू के कई नेता नीतीश जी की खराब सेहत का फायदा उठाकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, अपनी पार्टी खत्म कर रहे हैं।

देश के हालात गंभीर : अशोक गहलोत

बिहार कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत (Bihar Congress in-charge Ashok Gehlot) ने कहा कि देश के हालात गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि लोग चिंतित हैं। किसी को नहीं पता कि देश किस दिशा जाएगा? हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि देश कहां जाएगा? बिहार के चुनाव पर देशभर की नजर है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी हो या अन्य कई मुद्दे हों, जैसा कि सब साथियों ने बताया, छात्र, युवा, किसान, चिंता रोजगार की है। लोग बदलाव चाहते हैं। गहलोत ने कहा कि हमारे सामने बहुत बड़ी चुनौती है। डेमोक्रेसी का मुखौटा रह गया है। मैं क्या कहूं? आप लोग सब जानते हैं। बीजेपी को लोकसभा चुनाव में 240 पर समेट दिया। तेजस्वी जी ने उस वक्त भी कमाल किया था।

पढ़ें :- चंदा चोरों के खिलाफ आप का हल्ला बोल, यूपी में 21 जून को 'भिक्षाटन कार्यक्रम', चंपत राय को भेजेगी 420 का रुपये का डिमांड ड्राफ्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...