1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Telegram के सीईओ पावेल ड्यूरोव फ्रांस में गिरफ्तार; इस मामले में जारी किया गया था अरेस्ट वारेंट

Telegram के सीईओ पावेल ड्यूरोव फ्रांस में गिरफ्तार; इस मामले में जारी किया गया था अरेस्ट वारेंट

Telegram CEO Pavel Durov Arrested: टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम पेरिस के पास बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। बिलेनियर ड्यूरोव अपने प्राइवेट जेट में अजरबैजान के लिए यात्रा कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी की सूचना टीएफ1 टीवी और बीएफएम टीवी ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से दी है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Telegram CEO Pavel Durov Arrested: टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम पेरिस के पास बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। बिलेनियर ड्यूरोव अपने प्राइवेट जेट में अजरबैजान के लिए यात्रा कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी की सूचना टीएफ1 टीवी और बीएफएम टीवी ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से दी है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पावेल ड्यूरोव को एक पुलिस जांच के तहत अरेस्ट वारंट के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह मामला टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी से जुड़ा था। आरोप है कि मॉडरेटर की कमी ने टेलीग्राम ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से चलने दिया। इससे मामले में टेलीग्राम या फ्रांस के गृह मंत्रालय और पुलिस की ओर से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है।

बता दें कि रूस, यूक्रेन और पूर्व सोवियत देशों में प्रभाव रखने वाला टेलीग्राम प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफार्मों में से एक है। साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से टेलीग्राम युद्ध के आसपास की राजनीति को लेकर दोनों पक्षों की ओर से ‘अनफ़िल्टर्ड कंटेंट’ का सबसे प्रमुख प्लेटफॉर्म है।

दुबई में स्थित टेलीग्राम की स्थापना रूस में जन्मे ड्यूरोव ने की थी। रूस सरकार ने ड्यूरोव के वीके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विपक्षी समुदायों की आवाज को दबाने की मांग को मानने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने 2014 में रूस छोड़ दिया था। फिलहाल, ड्यूरोव के वीके सोशल मीडिया को बेच दिया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...