1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. दो युवकों की हत्या के बाद सिवनी जिले में उपजा तनाव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

दो युवकों की हत्या के बाद सिवनी जिले में उपजा तनाव, पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

केवलारी मुख्यालय में आक्रोशित भीड़ ने चांदनी चौक में चक्काजाम कर केवलारी थाना परिसर का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क में कई जगह टायर जलाए और केवलारी की शराब दुकान में भी आग लगा दी।

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में दो युवकों की हत्या होने के बाद क्षेत्र में तनाव उपजा है और आज शनिवार को स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। बताया गया है कि सिवनी जिले के केवलारी तहसील मुख्यालय में शुक्रवार की देर रात दो युवकों ही निर्मम हत्या होने का मामला सामने आया था और इसके बाद आज शनिवार से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है।

पढ़ें :- एमपी में 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज चमक व वज्रपात की संभावना

केवलारी मुख्यालय में आक्रोशित भीड़ ने चांदनी चौक में चक्काजाम कर केवलारी थाना परिसर का घेराव कर दिया। इतना ही नहीं आक्रोशित लोगों ने सड़क में कई जगह टायर जलाए और केवलारी की शराब दुकान में भी आग लगा दी। इस आगजनी की चपेट में कुछ वाहनों के भी आने की बात कही जा रही है। युवकों की निर्मम हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोगों का कहना है कि केवलारी थाना प्रभारी को हटाया जाए और हत्या के आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। आक्रोशित लोगों को काबू में करने पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। अधिकारियों का कहना है कि केवलारी की स्थिति पूरी तरह पुलिस के नियंत्रण में है। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको सांत्वना दी जा रही है और मामले में कठोर कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया जा रहा है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए केवलारी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लोगों में आक्रोश को देखते हुए व्यापारियों के सुबह से ही अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...