1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Tesla Robotaxi : टेस्ला की ‘रोबोटैक्सी’ को एलन मस्क 22 जून को करेंगे लॉन्च, जानें कैसे होगी ऑपरेट

Tesla Robotaxi : टेस्ला की ‘रोबोटैक्सी’ को एलन मस्क 22 जून को करेंगे लॉन्च, जानें कैसे होगी ऑपरेट

Tesla Robotaxi: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला कार (Tesla Car) ने अपने ऑटोनॉमस व्हीकल प्रोग्राम (Autonomous Vehicle Program) को नेक्स्ट स्तर पर पहुंचा दिया है। एलन मस्क ने आगामी 22 जून को वैश्विक स्तर पर पहली Robotaxi लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Tesla Robotaxi: अमेरिकी अरबपति एलन मस्क (Elon Musk) की टेस्ला कार (Tesla Car) ने अपने ऑटोनॉमस व्हीकल प्रोग्राम (Autonomous Vehicle Program) को नेक्स्ट स्तर पर पहुंचा दिया है। एलन मस्क ने आगामी 22 जून को वैश्विक स्तर पर पहली Robotaxi लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। यह इनोवेटिव टैक्सी सर्विस सबसे पहले अमेरिका के ऑस्टिन, टेक्सास में शुरू की जाएगी। Tesla के CEO एलन मस्क ने इसकी पुष्टि की है कि Model Y SUV को इस सर्विस में शामिल किया जाएगा।

पढ़ें :- 'नीतीश कुमार दिल्ली जाएं तो JDU का सीएम हो भाजपा का नहीं...' पप्पू यादव ने नए मुख्यमंत्री की अटकलों पर दिया बड़ा बयान

क्या है टेस्ला रोबोटैक्सी?

Robotaxi एक पूरी तरह से ड्राइवरलेस इलेक्ट्रिक टैक्सी है, जो Tesla के Full Self-Driving (FSD) सॉफ्टवेयर के नए वर्जन पर काम करती है। इसमें इंसानी ड्राइवर की जरूरत नहीं होती; यह गाड़ी सेंसर, कैमरा, और AI-बेस्ड सिस्टम की मदद से खुद रास्ता तय करती है और यात्री को सुरक्षित पहुंचाती है।

कब और कैसे शुरू होगी सर्विस?

लॉन्च डेट: 22 जून 2025

पढ़ें :- Census of India 2027 : एक अप्रैल 2027 से शुरू हो रही जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवालों से भारत का आएगा असली सामाजिक-आर्थिक चेहरा, पूरी तरह होगी डिजिटल

पहला शहर: ऑस्टिन, टेक्सास

पहला बैच: 10 से 20 Tesla Model Y SUV

डिलीवरी सिस्टम: 28 जून से कुछ Tesla गाड़ियां फैक्ट्री से खुद-ब-खुद ग्राहकों के घर पहुंचेंगी।

शुरुआती निगरानी कंपनी करेगी

हालांकि Robotaxi ड्राइवर के बिना चलेगी, लेकिन शुरुआती चरण में गाड़ियों को ऑपरेटर द्वारा दूर से मॉनिटर किया जाएगा। अगर किसी स्थिति में हस्तक्षेप की जरूरत पड़ी, तो ऑपरेटर नियंत्रण अपने हाथ में ले सकेंगे।

पढ़ें :- झूठा मुकदमा दर्ज कराने वालों पर अब खैर नहीं, पुलिस अफसरों को डीजीपी ने दिया निर्देश एफआईआर कर करे सख्त कार्रवाई

Tesla की प्राथमिकता: सुरक्षा टेस्ला इस टेक्नोलॉजी को लेकर बेहद अलर्ट है। अगर किसी तरह की तकनीकी खामी पाई जाती है, तो कंपनी लॉन्च में देरी भी कर सकती है। FSD तकनीक को लगातार अपडेट किया जा रहा है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि बनी रहे।

Robotaxi क्यों है खास?

ड्राइवर की जरूरत नहीं

– लागत में कमी AI-संचालित नेविगेशन

– सड़कें, सिग्नल, पैदल यात्री, सब कुछ पहचानने में सक्षम कमर्शियल सेवाओं में क्रांति

– सस्ते और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट का विकल्प

पढ़ें :- विशाखापट्टनम: गर्लफ्रेंड की हत्या कर शव के टुकड़े फ्रीज में रखे, धीरे-धीरे टुकड़ों को लगा रहा था ठिकाना

रोबोटैक्सी से क्या फायदा?

टेस्ला की Robotaxi आम लोगों के लिए किफायती, सुरक्षित और सुविधाजनक सफर का नया विकल्प बन सकती है। शहरों में ट्रैफिक और प्रदूषण कम करने के साथ-साथ यह भविष्य के मोबिलिटी सिस्टम की नींव रखेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...