1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Thailand PM Shrestha Thavisin : थाईलैंड के PM  श्रेष्ठा थाविसिन को सुप्रीम कोर्ट ने  किया बर्खास्त, अपराधी को मंत्री बनाने का आरोप

Thailand PM Shrestha Thavisin : थाईलैंड के PM  श्रेष्ठा थाविसिन को सुप्रीम कोर्ट ने  किया बर्खास्त, अपराधी को मंत्री बनाने का आरोप

थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को बर्खास्त कर दिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Thailand PM Shrestha Thavisin : थाईलैंड के सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को बर्खास्त कर दिया है। देश के सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को प्रधानमंत्री श्रेष्ठा थाविसिन को जेल की सजा काट चुके एक मंत्री की नियुक्ति करके “घोर” नैतिकता का उल्लंघन करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद देश में राजनीतिक उथल-पुथल और सत्तारूढ़ गठबंधन में उथल-पुथल की आशंका पैदा हो गई है।

पढ़ें :- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भारत के जहाजों को मिला ग्रीन सिग्नल, ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली बोले- इंडिया हमारा दोस्त

अदालत ने एक सप्ताह पहले मुख्य विपक्षी दल को भंग करने का आदेश दिया था।

श्रेथा के खिलाफ नौ जजों वाली संवैधानिक पीठ ने 5:4 के विभाजित मत के साथ निर्णय सुनाया। जब तक संसद नए प्रधानमंत्री को पद ग्रहण करने की मंजूरी नहीं दे दे तब तक मौजूदा कैबिनेट कार्यवाहक आधार पर बनी रहेगी।

 

पढ़ें :- तेहरान की सड़कों पर बेखौफ घूमते दिखे ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन और अली लारिजानी, न चेहरे पर खौफ, न जंग की टेंशन…
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...