हाल ही में लॉन्च हुए AI+ के बजट स्मार्टफोन Pulse 2 ने पहली सेल में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। Pulse 2 स्मार्टफोन की पहली सेल में इतनी ज्यादा डिमांड देखने को मिली कि यह फोन फर्स्ट सेल में सिर्फ 15 मिनट के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं।
नई दिल्ली। हाल ही में लॉन्च हुए AI+ के बजट स्मार्टफोन Pulse 2 ने पहली सेल में बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। Pulse 2 स्मार्टफोन की पहली सेल में इतनी ज्यादा डिमांड देखने को मिली कि यह फोन फर्स्ट सेल में सिर्फ 15 मिनट के अंदर आउट ऑफ स्टॉक हो गया। यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला फोन चाहते हैं। फोन में बड़ी डिस्प्ले, दमदार बैटरी और AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं, जिसकी वजह से इसे काफी पसंद किया जा रहा है।
अगर आप पहली सेल में इसे खरीद नहीं पाए तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कंपनी ने ऐलान किया है कि अगली सेल अगले हफ्ते आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्राहकों को एक बार फिर इसे खरीदने का मौका मिलेगा।
कब होगी अगली सेल कंपनी ने बताया है कि अगर आप पहली सेल में यह फोन नहीं खरीद पाए तो जल्द ही दूसरा मौका मिलने वाला है। इस स्मार्टफोन की अगली सेल 19 मार्च को आयोजित की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि उस दिन भी बड़ी संख्या में लोग इसे खरीदने की कोशिश करेंगे।
AI+ Pulse 2 की कीमत और सेल ऑफर्स इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को फर्स्ट सेल में 5,999 रुपए में बेचा जा रहा है। इसके अलावा 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 8,999 रुपए में मिलेगा। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
AI+ Pulse 2 Smartphone की खासियतें AI+ Pulse 2 में 6000mAh की बैटरी दी है। यानी बार-बार चार्ज करने की झंझट कम हो जाती है। फोन में 6.745 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है। कैमरा की बात करें तो AI+ Pulse 2 में 50MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह कैमरा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में भी साफ और बेहतर फोटो क्लिक कर सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह स्मार्टफोन Android 16 पर चलता है और इसमें NxtQuantum OS दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह सॉफ्टवेयर फोन को स्मूद और ऑप्टिमाइज्ड परफॉर्मेंस देता है। डिजाइन की बात करें तो AI+ Pulse 2 को नया और स्टाइलिश लुक दिया गया है, जिससे यह हाथ में पकड़ने में भी आरामदायक लगता है। यह स्मार्टफोन Green, Blue, Pink, Purple और Black जैसे पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। ये भी पढ़ें:UPI से गलत अकाउंट में चला गया पैसा तो घबराएं नहीं, 48 घंटे में ऐसे मिलेगा रिफंड