तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार का 76% भूभाग बाढ़ग्रस्त है। बिहार के 19 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। 20 लाख से अधिक लोग इस आपदा में फंसे हुए हैं। पशुपालकों के मवेशी पानी में डूबकर बह गए है। सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। हजारों करोड़ के जान-माल की क्षति हुई है। दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में उदासीन है।
पटना। बिहार के कई जिले इन दिनों बाढ़ की चपेट में हैं। भीषण बाढ़ के कारण वहां पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसको लेकर केंद्र सरकार से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” घोषित करे और 5 हजार करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता दे।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, बिहार का 76% भूभाग बाढ़ग्रस्त है। बिहार के 19 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। 20 लाख से अधिक लोग इस आपदा में फंसे हुए हैं। पशुपालकों के मवेशी पानी में डूबकर बह गए है। सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। हजारों करोड़ के जान-माल की क्षति हुई है। दिवालिया हो चुकी बिहार सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता करने में उदासीन है।
बिहार का 𝟕𝟔% भूभाग बाढ़ग्रस्त है। बिहार के 𝟏𝟗 जिले इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं, 𝟐𝟎 लाख से अधिक लोग इस आपदा में फंसे हुए हैं, पशुपालकों के मवेशी पानी में डूबकर बह गए है। सार्वजनिक ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। हजारों करोड़ के जान-माल की क्षति हुई है। दिवालिया हो चुकी… pic.twitter.com/ZyX06ahmao
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 6, 2026
उन्होंने आगे लिखा, केंद्र सरकार बिहार की विनाशकारी बाढ़ को “राष्ट्रीय आपदा” घोषित करते हुए तत्काल बेहाल बिहार की मदद के लिए 5 हजार करोड़ की विशेष वित्तीय सहायता राशि प्रदान करें तथा बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के लिए वायुसेना के हेलीकॉप्टर्स का सहयोग सुनिश्चित करे।
तेजस्वी यादव ने आगे लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से आग्रह करते है कि वो अविलंब बिहार का दौरा कर यथास्थिति का सर्वेक्षण कर तत्काल राहत पहुंचाए।