1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…राहुल गांधी का बीजेपी पर निशाना

हम देश को दिखाना चाहते हैं कि आपने किन लोगों का अंगूठा काटा? हम दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों को दिखाना चाहते हैं कि सरकार ने किस-किस का अंगूठा काटा है? हम अपने वादे के मुताबिक इस सदन से जातिगत जनगणना लागू करेंगे और उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरीके का विकास होगा। एक नई तरीके की राजनीति होगी। हम 50% आरक्षण की दीवार को भी तोड़ेंगे और जातिगत जनगणना कर के दिखाएंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर आज लोकसभा में बहस हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बहस में हिस्सा लिया और संविधान पर चर्चा के दौरान बोलते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, देश संविधान से चलेगा, मनुस्मृति से नहीं…

पढ़ें :- फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अजय देवगन सहित कई दिग्गज नेता प्रार्थना सभा में हुए शामिल

साथ ही कहा, संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश में Monopoly, पेपरलीक और अग्निवीर होने चाहिए। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए, उनका हुनर उनसे छीन लेना चाहिए।

राहुल गांधी ने आगे कहा, INDIA गठबंधन की जो विचारधारा है, वो देश में संविधान लेकर आई है और हम सब मिलकर संविधान की रक्षा करते हैं। अंबेडकर जी ने कहा था: “If there is political equality but no social and economic equality, political equality will be destroyed.” यह अंबेडकर जी के शब्द हैं और आज स्पष्ट है कि राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। सामाजिक समानता नहीं रही और आर्थिक समानता भी नहीं रही। इसीलिए हमारा अगला कदम जातिगत जनगणना होगा।

उन्होंने कहा, हम देश को दिखाना चाहते हैं कि आपने किन लोगों का अंगूठा काटा? हम दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, किसानों, मजदूरों को दिखाना चाहते हैं कि सरकार ने किस-किस का अंगूठा काटा है? हम अपने वादे के मुताबिक इस सदन से जातिगत जनगणना लागू करेंगे और उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरीके का विकास होगा। एक नई तरीके की राजनीति होगी। हम 50% आरक्षण की दीवार को भी तोड़ेंगे और जातिगत जनगणना कर के दिखाएंगे।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...