1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. सरकारी जॉब का सपना होगा पूरा,​ SBI निकालेगा 20 हजार भ​र्तियां

सरकारी जॉब का सपना होगा पूरा,​ SBI निकालेगा 20 हजार भ​र्तियां

बहुत जल्द युवाओं को सरकारी बैंक देगा नौकरी इससे जहां युवाओं का एक सपना सरकारी नौकरी का पूरा होगा

By Sudha 
Updated Date

नई दिल्ली। बहुत जल्द युवाओं को सरकारी बैंक देगा नौकरी इससे जहां युवाओं का एक सपना सरकारी नौकरी का पूरा होगा वहीं भारत के 50 हजार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी,बताते चले कि एसबीआई special officers समेत सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक अपनी बढ़ती कारोबारी जरूरतों और विस्तार के लिए चालू वित्त वर्ष 2025-26 में करीब 50 हजार लोगों की भर्ती करेंगे। जानकारी के मुताबिक नई भर्तियों में लगभग 21 हजार अधिकारी और बाकी क्लर्क व अन्य कर्मचारी भ​र्ती किये जायेंगे।

पढ़ें :- SBI PO Prelims Result 2026 Out : पीडीएफ में चेक करें अपना रोल नंबर, जानें 1500 पदों के लिए कब होगी मुख्य परीक्षा?

जानकारी के हिसाब से 12 सरकारी बैंकों में से देश का सबसे बड़ा कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक करीब 20 हजार लोगों की भर्ती करेगा। इसके अलावा, देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक क्षेत्र का Lendersपंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) चालू वित्त वर्ष के दौरान 5,500 से अधिक लोगों की भर्ती करेगा। मार्च, 2025 तक पीएनबी में कर्मचारियों की कुल संख्या 1,02,746 थी। एक अन्य सरकारी बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अगले साल मार्च के अंत तक 4 हजार कर्मचारियों की भर्ती करने की योजना बना रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...