1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मृतक के दादा बोले- जो भी ज़िम्मेदार है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिले

अमेरिकी हमले में मारे गए आदित्य शर्मा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मृतक के दादा बोले- जो भी ज़िम्मेदार है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिले

Indians killed in US attack : ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने कमर्शियल ऑयल टैंकर MT सेटेबेलो पर हमले के बाद तीन नाविक लापता बताए गए थे। इन तीनों नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं। जिनमें से एक की पहचान हिमाचल प्रदेश के युवा डेक कैडेट आदित्य शर्मा के रूप में हुई है। आदित्य की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार ने इस मामले की जांच की मांग की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Indians killed in US attack : ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने कमर्शियल ऑयल टैंकर MT सेटेबेलो पर हमले के बाद तीन नाविक लापता बताए गए थे। इन तीनों नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं। जिनमें से एक की पहचान हिमाचल प्रदेश के युवा डेक कैडेट आदित्य शर्मा के रूप में हुई है। आदित्य की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके परिवार ने इस मामले की जांच की मांग की है।

पढ़ें :- अमेरिकी हमले में बाल-बाल बचा 24 भारतीय नाविकों का दल, ओमान के अधिकारियों ने बचाई जान

मीडिया से बातचीत में आदित्य शर्मा के दादाजी ने कहा, “हम पूरी सच्चाई जानना चाहते हैं कि असल में क्या हुआ था। मैं अनुराग ठाकुर जी और हिमाचल प्रदेश सरकार से गुज़ारिश करूंगा कि वे इस मामले की पूरी जांच करवाएं और यह पक्का करें कि जो भी इसके लिए ज़िम्मेदार है, उसे कड़ी से कड़ी सज़ा मिले। हम बुरी तरह टूट चुके हैं।” आदित्य के चाचा ने बताया, “कल रात करीब 9 बजे मेरे भाई को फ़ोन आया कि आदित्य शर्मा लापता है। मैं तुरंत खाना-पीना छोड़कर जालंधर के लिए निकल पड़ा। मेरे भाई ने पूरी रात कंपनी के अधिकारियों से संपर्क करने और बातचीत करने की कोशिश की। हम लगातार जानकारी मांगते रहे, लेकिन वे बस यही कहते रहे कि वह ‘लापता’ है और उन्होंने घटना के बारे में कोई साफ़ जानकारी नहीं दी। कोई भी बात साफ़ नहीं थी।”

उन्होंने आगे कहा, “आदित्य एक डेक कैडेट था और अभी प्रोबेशन पर था। उसने नौकरी के सिर्फ़ छह महीने पूरे किए थे। उसकी जॉइनिंग की तारीख 24 तारीख थी और उसका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। जब हम जालंधर पहुँचे, तो हमने पूरी रात गूगल पर और हर संभव जगह पर जानकारी खोजी। रात करीब 1:30-2:00 बजे हमें एक न्यूज़ रिपोर्ट मिली जिसमें उसका नाम आधिकारिक तौर पर बताया गया था और पुष्टि हुई कि उसकी मौत हो गई है। अब हम घर वापस आ गए हैं, लेकिन हम अभी भी कोशिश कर रहे हैं कि हमें उसका शव या अवशेष जल्द से जल्द मिल जाएँ ताकि हम उसका अंतिम संस्कार कर सकें।”

तीनों लापता नाविकों के शव बरामद

एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरीवेक्स पर मौजूद 24 भारतीय नाविकों को भी ओमान की सेना ने सुरक्षित बचा लिया था, जबकि तीन नाविक लापता बताए जा रहे थे। जिनमें से दो दो नाविकों के डेक कैडेट आदित्य शर्मा और उत्तर प्रदेश के देवरिया के इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया के शव पहले ही बरामद हो चुके थे। वहीं, चीफ़ इंजीनियर पटनाला सुरेश को पहले लापता बताया जा रहा था लेकिन उनका शव भी बरामद हो गया है।

पढ़ें :- होर्मुज स्ट्रेट में क्रॉसफायरिंग के बीच, मालवाहक जहाज में फंसे एक भारतीय क्रू मेंबर की मौत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...