1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 1200 करोड़ से रुपये बनकर तैयार नई संसद को अब 120 रुपये की बाल्टी का ही है सहारा : आप

1200 करोड़ से रुपये बनकर तैयार नई संसद को अब 120 रुपये की बाल्टी का ही है सहारा : आप

वीडियो को आम आदमी पार्टी ने अधिकारिक एक्स पर शेयर करते केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पर लिखा कि 1200 करोड़ से रुपये बनकर तैयार नई संसद को अब 120 रुपये की बाल्टी का ही सहारा है ।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली में बुधवार शाम हुई बारिश ने सभी इलाकों के ड्रेनेज सिस्टम को फेल कर दिया है। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, रफी मार्ग समेत दिल्ली की सभी मुख्य व अंदरूनी सड़कों व गलियों को पानी पानी कर दिया। कनॉट प्लेस, चांदनी चौक समेत सभी बाजार लबालब नजर आ रहे थे।

पढ़ें :- IND vs ZIM 3rd T20I : सीरीज जीतने के बाद आज क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

इसी बीच संसद की नई बिल्डिंग (New Parliament) की छत से पानी लीकेज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि छत से पानी टपक रहा है। नीचे फर्श पर एक बकेट रखा है। पानी को फैलने से रोकने के लिए रखा गया है। इसी वीडियो को आम आदमी पार्टी ने अधिकारिक एक्स पर शेयर करते केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। एक्स पर लिखा कि 1200 करोड़ से रुपये बनकर तैयार नई संसद को अब 120 रुपये की बाल्टी का ही सहारा है ।

पढ़ें :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को दिया गया शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...