HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूपी में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-सम्पत्ति कमाने की ख़बर सरेआम हो गयी…अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

यूपी में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-सम्पत्ति कमाने की ख़बर सरेआम हो गयी…अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि, ⁠देश के सर्व प्रधान संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उप्र में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-सम्पत्ति कमाने की ख़बर सरेआम हो गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए कहा कि, ⁠देश के सर्व प्रधान संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। उप्र में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-सम्पत्ति कमाने की ख़बर सरेआम हो गयी।

पढ़ें :- भाजपाई याद रखें ‘बयान बदलवाने से सच नहीं बदल जाता है’...पहलगाम हमले को लेकर अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, सिवाय निम्नांकित के भाजपा राज में सब ठीक है: मुद्रा योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर, उसके विरोधाभासी आंकड़ों से देश में भाजपा सरकार के 33 लाख करोड़ के घपले-घोटाले की पोल खुल गयी। निवेशकों के 19 लाख करोड़ भस्म हो गये। ⁠रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ। ⁠पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ गयी।

उन्होंने आगे कहा, ⁠देश के सर्व प्रधान संसदीय क्षेत्र ‘वाराणसी’ में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ। ⁠कानपुर में अफ़वाह फैलाकर शांति भंग करने के मामले में भाजपाई और उनके संगी-साथियों पर एफ़आइआर हुई। ⁠उप्र में एक नौकरशाह के सत्ता की छत्रछाया में अकूत धन-सम्पत्ति कमाने की ख़बर सरेआम हो गयी। ⁠कोई मुख्य किसी प्रमुख से मिलने गया पर…

दरअसल, बीते दिनों एक न्यूज पेपर में एक नौकरशाह को लेकर खबर छपी थी, जिसमें उनकी संपत्तियों के बारे में बताया गया था। इसके साथ ही सोमवार को सरकार ने गैस सिलेंडर के दामों पर 50 रुपये बढ़ा दिए थे। इन सबको लेकर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा है।

 

पढ़ें :- Video-BJP नेता ने DSP से मंगवाई माफी तो भड़के अखिलेश यादव, बोले- 'कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी का मनोबल ...'
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...