HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘INDIA’, की अगली बैठक मुंबई में होगी, विपक्षी दल, बोले-देश बचाने के लिए आए हैं साथ

‘INDIA’, की अगली बैठक मुंबई में होगी, विपक्षी दल, बोले-देश बचाने के लिए आए हैं साथ

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्ष के महाजुटान के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम 'INDIA' रखा गया है। यानी 2024 में NDA का मुकाबला 'INDIA' से होगा। बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय हो गया। NDA का मुकाबला करने के लिए विपक्ष ने 'INDIA' बनाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बेंगलुरु। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बीजेपी के खिलाफ बेंगलुरु में विपक्ष के महाजुटान के दूसरे दिन मंगलवार को विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम ‘INDIA’ रखा गया है। यानी 2024 में NDA का मुकाबला ‘INDIA’ से होगा। बेंगलुरु में चल रही विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम तय हो गया। NDA का मुकाबला करने के लिए विपक्ष ने ‘INDIA’ बनाया है।

पढ़ें :- Breaking News-सुप्रीम कोर्ट अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर कर सकता है विचार ,अगली सुनवाई 7 मई को

11 सदस्यों की समन्वय समिति गठिति की जाएगी : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और देश को बचाने को लेकर चर्चा हुई। सभी ने गठबंधन के एक नाम पर सहमति दी। यूपीए का नाम बदल कर इंडिया रखा गया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में होगी। 11 सदस्यों की समन्वय समिति गठिति की जाएगी। मुंबई में होने वाली बैठक चुनाव के लिए दिल्ली में नया सचिवालय भी बनाया जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि विपक्षी दलों के गठबंधन को कौन लीड करेगा? इस पर उन्होंने कहा कि मुंबई में एक बैठक होगी, जिसमें 11 लोगों की कोऑर्डिनेशन कमिटी यानी संयोजक लोग बताएंगे कि इस गठबंधन को कौन लीड करेगा।

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी 26 पार्टियों के साथ मिलकर हमने इस गठबंधन को इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि हम महाराष्ट्र, मुंबई में फिर मिलने जा रहे हैं। वहां हम समन्वयकों के नाम पर चर्चा करेंगे और उनके नाम का एलान करेंगे। जल्द ही मुंबई बैठक के लिए तारीख की घोषणा की जाएगी।

भारत जीतेगा, हमारा देश जीतेगा और बीजेपी हारेगी : ममता बनर्जी 

ममता बनर्जी ने कहा कि आज की बैठक काफी अच्छी रही। हमने 26 दलों के साथ बैठक की। यूपीए और एनडीए तो पहले से थे। इस वक्त देश में जिंदगियां खतरे में हैं। अलग-अलग राज्यों में सरकार को गिराने का काम किया जा रहा है। इसलिए हमने नया नाम चुना- INDIA. हम अपनी मातृभूमि को प्यार करते हैं।  क्या एनडीए इंडिया को चुनौती दे पाएगी। क्या भाजपा इंडिया को चुनौती दे पाएगी?

ममता ने कहा कि आपने यूपीए के बारे में सुना, एनडीए अभी भी है, लेकिन एनडीए क्या आप भारत को चुनौती दे सकते हैं? भाजपा क्या आप भारत को चुनौती दे सकते हैं? पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बेंगलुरु विपक्ष की बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं, हम देशभक्त हैं। भारत जीतेगा, हमारा देश जीतेगा और बीजेपी हारेगी।

पढ़ें :- तिहाड़ जेल प्रशासन राजनीतिक दवाब में बोल रहा है झूठ, केजरीवाल बोले- मैं रोज मांग रहा हूं इन्सुलिन

पिछले 9 वर्षों में सरकार ने जमीन से लेकर आकाश तक सब कुछ बेचने का काम किया है : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 26 पार्टियां एकत्रित हुई, यह दूसरी मीटिंग थी और यह अच्छी बात है कि कुनबा बढ़ रहा है। आज 26 पार्टियां अपने लिए एकत्रित नहीं हुए हैं, हमें एक तरफ देश को नफरत से बचाना है और दूसरी तरफ एक नए भारत का सपना लेकर हम सब इकट्ठा हुए हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में अर्थव्यवस्था, रेलवे को बर्बाद कर दिया है। युवा, किसान, व्यापारी, उद्योगपति हर कोई इस एनडीए सरकार से नाखुश है। ये लोग चाहते तो क्या नहीं कर सकते थे। आप ट्रेन के सेकंड क्लास में चढ़कर देखिए, आपको पता चल जाएगा कि इन्होंने रेलवे की क्या हालत कर दी है। इस सरकार ने जमीन से लेकर आकाश तक सब कुछ बेचने का काम किया है।

इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे : उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राजनीति में विचारधारा अलग तो होती ही है लेकिन हम देश के लिए एक हुए हैं। लोगों को लगता है कि हम परिवार को बचाने के लिए एक हुए हैं, देश हमारा परिवार है और उसे बचाने के लिए हम एक हुए हैं। इस तानाशाह सरकार के खिलाफ हम लड़ेंगे।

देश की आवाज़ को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है : राहुल

पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा सचिव पर गिरी गाज, कथित अनियमितता मामले में गृह मंत्रालय ने राज कुमार को किया सस्पेंड

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह लड़ाई विपक्ष और भाजपा के बीच नहीं है। देश की आवाज़ को कुचला जा रहा है, यह लड़ाई देश के लिए है। इसलिए इंडियन नेशनल डेवेलपमेंटल इंक्लूसिव एलायंस (INDIA) नाम चुना गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...