1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें

America targeted Larak Island : अमेरिका ने लारक द्वीप पर दो ईरानी लॉन्चरों को बनाया निशाना, जबाबी कार्रवाई में ईरान ने जॉर्डन US कैंप पर दागीं मिसाइलें

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबरें आ रही है। अमेरिका , ईरान ने एक दूसरे पर फिर हमला किया है। US ने ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इस पर जवाबी हमला करते हुए ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी बेस कैंप को टारगेट किया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

America targeted Larak Island : अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ने की खबरें आ रही है। अमेरिका , ईरान ने एक दूसरे पर फिर हमला किया है। US ने ईरानी लॉन्चरों को निशाना बनाया है। इस पर जवाबी हमला करते हुए ईरान ने भी जॉर्डन में अमेरिकी बेस कैंप को टारगेट किया। अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के Larak Island पर दो ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया। खबरों के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के लारक द्वीप पर स्थित दो ईरानी लॉन्चरों पर हमला किया।

पढ़ें :- पश्चिम एशिया में एक और घातक युद्ध, यमन-सऊदी संघर्ष से बढ़ी क्षेत्रीय चिंता

खबरों के अनुसार, ईरान की ओर से दागी गई लगभग सभी मिसाइलों को रोक दिया गया है। फिलहाल अमेरिकी सेना को हुए नुकसान की कोई बड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। यह हमला जुलाई के अंत के बाद ईरान पर अमेरिका की पहली ज्ञात सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई रविवार सुबह की। अधिकारी के मुताबिक, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के जवान Strait of Hormuz में समुद्री खदानें लगाने और रॉकेट दागने की तैयारी कर रहे थे। इसी के बाद अमेरिकी सेना ने दोनों Iranian launchers पर हमला किया। अमेरिका का कहना है कि यह कार्रवाई ईरान की संभावित सैन्य गतिविधि को रोकने के लिए की गई।

दूसरी तरफ ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के मुताबिक, हमले में कई सैनिक और नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। ईरान ने साफ कहा है कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा और अमेरिका को इसकी सजा भुगतनी होगी।

पढ़ें :- अमेरिका ने अपने वॉरशिप पर हमले का दिया जवाब, ओमान में हमलाकर ईरानी तेल टैंकर को डूबाया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...