1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार ने त्योहारों से पहले यात्रियों को दिया बड़ा गिफ्ट, अब AC बसों का सफर हुआ सस्ता

योगी सरकार ने त्योहारों से पहले यात्रियों को दिया बड़ा गिफ्ट, अब AC बसों का सफर हुआ सस्ता

यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने रोडवेज की एसी बसों के किराए में 10 प्रतिशत तक की कटौती करने का ऐलान किया है। यह फैसला राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से चलने वाली कई सेवाओं पर लागू होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से यात्रियों को अधिक किफायती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी सरकार (Yogi Government) ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने रोडवेज की एसी बसों के किराए में 10 प्रतिशत तक की कटौती करने का ऐलान किया है। यह फैसला राज्य परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से चलने वाली कई सेवाओं पर लागू होगा। सरकार का मानना है कि इस कदम से यात्रियों को अधिक किफायती और आरामदायक यात्रा सुविधा मिल सकेगी।

पढ़ें :- वित्तीय वर्ष समाप्त होने में छह दिन शेष, 40 फीसदी नहीं खर्च हो पाया बजट , एक कार्यदिवस में पूरा बजट इस्तेमाल करना विभागों के लिए बना टेढ़ी खीर

जानें किन बसों पर मिलेगी छूट?

यह छूट रोडवेज की जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो और एसी स्लीपर बस सेवाओं पर लागू होगी। यानी जो यात्री इन बसों में सफर करेंगे, उन्हें सामान्य से कम किराया देना होगा. हालांकि सरकार ने साफ किया है कि यह छूट 1 जनवरी 2024 के बाद रजिस्टर्ड की गई एसी बसों पर लागू नहीं होगी।

कब तक मिलेगा फायदा?

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, यह छूट अगले आदेश तक जारी रहेगी। यानी यात्रियों को फिलहाल यह फायदा लगातार मिलता रहेगा। किराए में कटौती का यह फैसला यात्रियों को आकर्षित करने और रोडवेज सेवाओं को और लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

पढ़ें :- हर जिले में जातीय पक्षपात के चलते अपने ही जाति के अधिकारियों की तैनाती कर स्वजातीय माफ़ियाओं और अपराधियों को दिया जा रहा संरक्षण: अखिलेश यादव

जानें क्या है सरकार का उद्देश्य?

परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह फैसला यात्रियों को बेहतर और सस्ती सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को सुविधा और आराम उपलब्ध कराना है।

परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कर्मचारियों को विशेष निर्देश

मंत्री ने बस चालकों और कंडक्टर के लिए भी खास निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को विशेष काउंसलिंग दी जाएगी, ताकि वे यात्रियों को आकर्षित करने के लिए प्रेरित हो सकें। इससे निगम की आमदनी पर नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा और अधिक यात्री बस सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

त्योहारों पर यात्रियों को राहत

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

दशहरा और दीपावली के दौरान यात्रा करने वालों की संख्या में काफी इजाफा हो जाता है। परिवारों के साथ सफर करने वाले लोगों के लिए इस अवधि में किराए में की गई कमी बड़ी राहत साबित होगी। यह कदम न केवल खर्च कम करेगा बल्कि आम और मध्यमवर्गीय यात्रियों के लिए एसी बसों में सफर को और सुलभ बनाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...