1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Thecha Recipe: खाने के जायके को करें महाराष्ट्रन ठेचा से डबल, कई हस्तियां है इसे खाने के शौकीन

Thecha Recipe: खाने के जायके को करें महाराष्ट्रन ठेचा से डबल, कई हस्तियां है इसे खाने के शौकीन

अपने देश में चटपटा खाने के शौंकीनों की कमी नहीं है, दाल चावल से लेकर खिचड़ी, पराठा तक के साथ अचार, चटनी न मिलें को लगता है जैसे खाना अधूरा है। अधिकतर घरों में हर मौसम में धनिया हरीमिर्च, या पुदीना कच्चे आम की चटनी को खाने के साथ परोसा ही जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Thecha Recipe: अपने देश में चटपटा खाने के शौंकीनों की कमी नहीं है, दाल चावल से लेकर खिचड़ी, पराठा तक के साथ अचार, चटनी न मिलें को लगता है जैसे खाना अधूरा है। अधिकतर घरों में हर मौसम में धनिया हरीमिर्च, या पुदीना कच्चे आम की चटनी को खाने के साथ परोसा ही जाता है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

इसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। आज हम आपके लिए महाराष्ट्रन चीखी ठेचा की रेसिपी। जो कई जिसे कई सेलिब्रिटीज बहुत ही चाव से खाते है। एक्टर रितेश देशमुख से लेकर मंत्री नितिन गड़करी तक इसे  खाने के शौकीन है।

ठेचा बनाने के लिए सामग्री

10 से 12 हरी मिर्च

10 से 12 लहसुन

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

आधा कप मूंगफली

नमक स्वाद अनुसार

1 चम्मच जीरा

1 चम्मच सरसों का तेल

ठेचा बनाने का तरीका

पढ़ें :- 48 साल से पानी नहीं पिया, दुनिया के सबसे सफल निवेशक वॉरेन बफेट प्यास लगने पर पीते हैं- Coca-Cola

मिर्ची ठेचा को बनाने के लिए आप किसी भी प्रकार की हरी मिर्च का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले गैस ऑन करेंगे और उस पर पैन रखेंगे। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालेंगे। तेल को गरम करने के बाद इसमें 1 चम्मच जीरा और 10 से 12 लहसुन डालें, इसे हल्का रंग आने तक भूनें। फिर इसमें 10 से 12 हरी मिर्च, आधा कप मूंगफली और नमक डालकर लो मीडियम हीट पर भूनें। जब ये हल्का भून जाए तब गैस बंद कर दें।

अब इन सभी सामग्रियों को एक ओखली में डालें और कूटकर दरदरा पीस लें। अगर आपके पास ओखली नहीं है तो आप मिक्सी में भी इसे दरदरा पीस सकते हैं। अब एक बड़े बाउल में यह चटनी निकाल लें। और रोटी या फिर दाल चावल के सतह इसका लुत्फ़ उठाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...