1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. समाजवादी पार्टी में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं : मायावती

समाजवादी पार्टी में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि सपा मुखिया ने लोकसभा के आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहां PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा (UP Assembly) में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने सोमवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि सपा मुखिया ने लोकसभा के आमचुनाव में खासकर संविधान बचाने की आड़ में यहां PDA को गुमराह करके उनका वोट तो जरूर ले लिया, लेकिन यूपी विधानसभा (UP Assembly) में प्रतिपक्ष का नेता बनाने में जो इनकी उपेक्षा की गई, यह भी सोचने की बात है।

पढ़ें :- लखीमपुर में चाकू से गोदकर बुजुर्ग किसान की बेरहमी से हत्या, गांव में भारी पुलिस तैनात

जबकि सपा में एक जाति विशेष को छोड़कर बाकी PDA के लिए कोई जगह नहीं। मायावती (Mayawati) ने कहा कि ब्राह्मण समाज की तो कतई नहीं क्योंकि सपा व भाजपा सरकार में जो इनका उत्पीड़न व उपेक्षा हुई है वह किसी से छिपा नहीं। वास्तव में इनका विकास एवं उत्थान केवल BSP सरकार में ही हुआ। अतः ये लोग ज़रूर सावधान रहें।

पढ़ें :- 'पंडाल में था अंधेरा! लाउडस्पीकर पर अनाउंसमेंट के बाद मची अफरा-तफरी...' कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ की वजह आयी सामने

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...