1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. भोपाल एवं आसपास के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है

भोपाल एवं आसपास के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है

भोपाल। वर्तमान में अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। इसके तहत भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक की स्थिति बनी हुई है।

By Shital Kumar 
Updated Date

प्रदेश के अन्य क्षेत्र में भी आंशिक बादल छा रहे हैं। भोपाल एवं आसपास के जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। उधर, बुधवार को सबसे अधिक 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान धार में दर्ज किया गया। रात का सबसे कम 14.2 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में रिकॉर्ड किया गया।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी समेत इन राज्यों में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, होगी बारिश और मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। ओडिशा से दक्षिण विदर्भ तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो दक्षिणी छत्तीसगढ़ से होकर जा रही है।
इसके अतिरिक्त दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। भोपाल, नर्मदापुरम, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...