1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. नीतीश कुमार के पाला बदलने की पहले से थी जानकारी, देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे हैं कई लोग : खड़गे

नीतीश कुमार के पाला बदलने की पहले से थी जानकारी, देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे हैं कई लोग : खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने रविवार को एक्स वीडियो पोस्ट कर कहा कि देश में 'आया राम-गया राम' जैसे कई लोग हैं। उन्होंने कहा कि पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने रविवार को एक्स वीडियो पोस्ट कर कहा कि देश में ‘आया राम-गया राम’ जैसे कई लोग हैं। उन्होंने कहा कि पहले वो और हम मिलकर लड़ रहे थे। जब मैंने राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजश्वी यादव (Tejashwi Yadav) से बात की तो उन्होंने भी कहा कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar) जा रहे हैं।

पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने कहा कि अगर वह रुकना चाहता तो रुक जाता, लेकिन वह जाना चाहता है। इसलिए ये बात हमें पहले से ही पता थी, लेकिन इंडिया गठबंधन को बरकरार रखने के लिए हमने कुछ नहीं कहा। अगर हम कुछ गलत कहेंगे तो गलत संदेश जाएगा। इसकी जानकारी हमें लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और तेजश्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने पहले ही दे दी थी। आज वह सच हो गया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पद से इस्तीफा देते ही बिहार की राजनीति का एक बार फिर पारा बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  की जेडीयू सहयोगी दल आरजेडी के साथ गठबंधन तोड़ सकती हैं। तमाम कयासों के सही साबित करते हुए आखिरकार राजभवन में राज्यपाल को इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पुराने गठबंधन के साथ काम नहीं कर पा रहा हूं। जिससे बिहार का विकास रुक रहा है। अब मैं नए गठबंधन के साथ नई सरकार बनाऊंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...