1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. लिवर खराब होने पर हाथों के नाखूनों में नजर आते हैं ये लक्षण, इसकी अनदेखी बढ़ा सकती है मुश्किलें

लिवर खराब होने पर हाथों के नाखूनों में नजर आते हैं ये लक्षण, इसकी अनदेखी बढ़ा सकती है मुश्किलें

नाखून हाथों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि सेहत का आइना भी होते है। अगर लिवर में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही हो तो नाखूनों में इसके संकेत नजर आते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

नाखून हाथों की खूबसूरती ही नहीं बल्कि सेहत का आइना भी होते है। अगर लिवर में किसी प्रकार की दिक्कत हो रही हो तो नाखूनों में इसके संकेत नजर आते है।

पढ़ें :- श्रीकृष्ण विवाद थमा नहीं, अब धीरेंद्र शास्त्री राम पर ये क्या बोल गए, अखिलेश बोले- इसके राजनीतिक आकाओं को होगा ये मंजूर , हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं

अगर नाखूनों का रंग पीला या सफेद है तो लिवर सिरोसिस का संकेत हो सकता है। यह लिवर की गंभीर स्थिति है, जिसमें लिवर की कोशिकाएं धीरे धीरे खराबब होने लगती है।

अगर नाखून कमजोर होकर अपने आप ही टूट रहे हैतो यह लिवर के सही ढंग से काम न कर पाने का लक्षण हो सकता है। वहीं अगर नाखूनों का रंग काला हो तो हेपेटाइटिस बी या सी का लक्षण हो सकता है। जो लिवर में संक्रमण से जुड़ी बीमारी है। अगर नाखूनों का रंग पीला या भूरा हो गया है, तो यह बाइल उत्पादन में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है, जो लिवर से संबंधित होता है।

वहीं अगर नाखूनों के नीचे की तरफ सूजन नजर आ रही है तो यह हेपेटाइटिस हो सकता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें खूब पानी पीएं। जहां तक हो सके बहुत अधिक तली भुनी चिकनी मसालेदार चीजें, जंक फूड और शराब से बचें। डेली डाइट में हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें।

 

पढ़ें :- IOA Elections : सिंधू और मीराबाई आईओए एथलीट आयोग के चुने गए सदस्य, 10 खिलाड़ियों का निर्विरोध चयन

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...