1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इनकी न तो काम करने की नीति है और न नीयत…पानी किल्लत पर मनोज तिवारी का केजरीवाल सरकार पर निशाना

इनकी न तो काम करने की नीति है और न नीयत…पानी किल्लत पर मनोज तिवारी का केजरीवाल सरकार पर निशाना

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, हर साल यह जल संकट होता है, आतिशी किसे धोखा दे रही हैं? आतिशी श्वेत पत्र लेकर आएं कि 10 साल में कहां-कहां पाइप बदला गया। ये कामचोर लोग हैं, इनकी न तो काम करने की नीति है और न नीयत, ये बस खजाने को लूटना चाहते हैं जिसके कारण इन्हें सज़ा भी मिल रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। लोगों को पानी के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अब आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। पेयजल संकट पर भाजपा आज दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने भी अब केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, दिल्ली को ये लोग नहीं चाहिए जो बहाने बनाए, दिल्ली को वे लोग चाहिए जो समस्या को दूर करें।

पढ़ें :- सेवा, समर्पण, मूल्यों और आदर्शों पर आधारित राजनीति का आग्रह सदैव अटल जी का रहा: सीएम योगी

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, हर साल यह जल संकट होता है, आतिशी किसे धोखा दे रही हैं? आतिशी श्वेत पत्र लेकर आएं कि 10 साल में कहां-कहां पाइप बदला गया। ये कामचोर लोग हैं, इनकी न तो काम करने की नीति है और न नीयत, ये बस खजाने को लूटना चाहते हैं जिसके कारण इन्हें सज़ा भी मिल रही है।

इसके साथ ही कहा, मैं आतिशी से कहना चाहता हूं कि झूठ बोलने की भी एक सीमा होती है। जरूरत से ज्यादा पानी दिया जा रहा है लेकिन क्या उनके पास पानी पहुंचाने का सिस्टम है? दिल्ली के लोग अब इन्हें सज़ा देंगे, दिल्ली को ये लोग नहीं चाहिए जो बहाने बनाए, दिल्ली को वे लोग चाहिए जो समस्या को दूर करें।

बता दें कि, पानी की किल्लत को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विरोध-प्रदर्शन के साथ ही इस मुद्दे पर भाजपा सांसद भी सरकार को घेरने में जुटे हैं। पेयजल संकट पर भाजपा आज दिल्ली में विभिन्न स्थानों पर ‘मटका फोड़’ प्रदर्शन कर रही है। पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के मुद्दे पर दिल्ली सरकार के खिलाफ नजफगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। इससे पहले कल कांग्रेस ने कल जल संकट को लेकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था।

पढ़ें :- Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...