जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र (Konch Police Station Area) के नया पटेल नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
जालौन। जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र (Konch Police Station Area) के नया पटेल नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, नया पटेल नगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र पूरन साहू गुरुवार शाम एक शादी समारोह में शामिल होने अभिलाषा पैलेस गए थे। देर रात घर लौटने पर उन्होंने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे। धर्मेंद्र के मुताबिक, घर से करीब 20 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी हो गए हैं।
VIDEO- जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर मोहल्ले में गुरुवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। pic.twitter.com/SeqXsNbZJM
— santosh singh (@SantoshGaharwar) February 13, 2026
इसी मोहल्ले में दूसरी वारदात गिरधारी लाल, जो होमगार्ड के पद पर तैनात बताए जाते हैं। इनके घर में हुई। चोरों ने उनके घर में रखे बिस्तर के बीच से करीब 5 हजार रुपये नकद निकाल लिए। दोनों पीड़ितों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही सागर चौकी इंचार्ज सुमित पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि चोरी की तहरीर प्राप्त हुई है और पुलिस टीम द्वारा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जायगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से नया पटेल नगर के लोग दहशत में हैं। मोहल्लेवासियों ने रात में गश्त बढ़ाने और चोरों की धरपकड़ के लिए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।