1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Third Monday of Sawan 2024 : सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को , शिव पूजन सामग्री में जरूर रखें ये वस्तु

Third Monday of Sawan 2024 : सावन का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को , शिव पूजन सामग्री में जरूर रखें ये वस्तु

सावन माह भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष समय है। इस माह में भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। इस साल श्रावण मास का तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को है। उस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Third Monday of Sawan 2024 : सावन माह भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष समय है। इस माह में भगवान शिव अपने भक्तों पर कृपा बरसाते है। इस साल श्रावण मास का तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को है। उस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। वन के तीसरे सोमवार पर व्यतिपात और वरीयान योग का संयोग बन रहा है। शास्त्रों में शिव योग में पूजा और व्रत रखने से सभी तरह की सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। शिव महापुराण के मुताबिक, रुद्राभिषेक पूजन से धन, धान्य, आरोग्य और पुत्र प्राप्ति होती है। मानसिक और शारीरिक परेशानियों से भी मुक्ति मिलती है।

पढ़ें :- Bhadrapada Purnima 2026 Date : भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्रमा अपनी संपूर्ण कलाओं और तेज के साथ होता है , जानें पौराणिक  महत्व

सावन माह में भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाता है। यदि आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप घर पर रहकर पार्थिव शिवलिंग बना सकते हैं।  यदि सावन के महीने में हाथ से बने शिवलिंग की पूजा की जाए इसका फल चमत्कारी हो सकता है।

रुद्राभिषेक में प्रयोग की जाने वाली सामग्री
अभिषेक के लिए गाय का घी, चंदन, पान का पत्ता, धूप, फूल, गंध, बेलपत्र, कपूर, मिठाई, फल, शहद, दही, ताजा दूध, मेवा, गुलाब जल, पंचामृत, गन्ने का रस, नारियल का पानी, चंदन पानी, गंगाजल, पानी, सुपारी और नारियल आदि की सही तरीके से व्यवस्था कर लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...