1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Third Sawan Somvar 2024 : सावन का तीसरा सोमवार रुद्राभिषेक के लिए अच्छा दिन है, कार्यों में सफलता मिलेगी

Third Sawan Somvar 2024 : सावन का तीसरा सोमवार रुद्राभिषेक के लिए अच्छा दिन है, कार्यों में सफलता मिलेगी

गवान शिव का प्रिय माह सावन 22 जुलाई 2024 से हो शुरु हो चुका है। इस साल श्रावण मास का तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Third Sawan Somvar 2024 : भगवान शिव का प्रिय माह सावन 22 जुलाई 2024 से हो शुरु हो चुका है। इस साल श्रावण मास का तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को है। उस दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। जो शाम 06:03 पी एम तक है, उसके बाद से द्वितीया तिथि शुरू हो जाएगी।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

तीसरे सावन पर करें ये उपाय
1-  सावन के तीसरे सोमवार को भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर लौंग अर्पित करें। मान्यताओं के अनुसार लौंग अर्पित करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।

2- जिन लोगों के घर में आए दिन किसी-न-किसी बात को लेकर विवाद होता है, उन्हें सावन के पूरे महीने, खासकर सोमवार के दिन शिव पुराण का पाठ करना चाहिए।  ऐसा करने से घर में हो रहे क्लेश से छुटकारा मिलता है।

3-  करियर में मन मुताबिक सफलता के लिए सावन के तीसरे सोमवार के दिन गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस छोटे से उपाय को करने से सभी तरह की बाधाओं का नाश होगा और मनोवांछित सफलता की प्राप्ति होगी।

 

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...