1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है, राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से नहीं बदलता इतिहास : राहुल गांधी

ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है, राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से नहीं बदलता इतिहास : राहुल गांधी

देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक्स पोस्ट पीएम मोदी (PM Modi) का नाम लिए बगैर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने लिखा कि ये चुनाव दो विचारधाराओं की लड़ाई है।

पढ़ें :- NEET परीक्षा में खुद को असफल समझ आत्महत्या कर बैठी छात्रा, मौत के बाद आया काउंसलिंग में नाम

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस है जिसने हमेशा भारत को जोड़ा और दूसरी तरफ वो हैं जिन्होंने हमेशा लोगों को बांटने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है किसने देश का विभाजन चाहने वाली ताकतों से हाथ मिला कर उन्हें मज़बूत किया और कौन देश की एकता और स्वतंत्रता के लिए लड़ा।

उन्होंने कहा​ कि कौन ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ (Quit India Movement) के समय अंग्रेजों के साथ खड़ा था? जब भारत की जेलें कांग्रेसी नेताओं से भर गई थीं, तब कौन देश को बांटने वाली ताकतों के साथ राज्यों में सरकार चला रहा था? राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि राजनीतिक मंचों से ‘झूठ की बौछार’ करने से इतिहास नहीं बदलता।

 

पढ़ें :- लखनऊ में पुलिस पर अनदेखी का आरोप, छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने दी जान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...