1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Paneer Kheer: इस कृष्ण जन्माष्टमी अपने लड्डू गोपाल को लगाएं पनीर की खीर का भोग, ये है बनाने का तरीका

Paneer Kheer: इस कृष्ण जन्माष्टमी अपने लड्डू गोपाल को लगाएं पनीर की खीर का भोग, ये है बनाने का तरीका

इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 26 और 27 अगस्त यानि सोमवार और मंगलवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन घरों में रखे लड्डू गोपाल की पूजा और व्रत आदि किया जाता है।इतना ही नहीं लड्डू गोपाल के फेवरेट चीजों से उनका भोग लगाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

इस साल जन्माष्टमी का त्यौहार 26 और 27 अगस्त यानि सोमवार और मंगलवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन घरों में रखे लड्डू गोपाल की पूजा और व्रत आदि किया जाता है।इतना ही नहीं लड्डू गोपाल के फेवरेट चीजों से उनका भोग लगाया जाता है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

साथ ही तरह तरह के पकवान बनाए जाते है। आप लड्डू गोपाल को पनीर की खीर का भोग लगा सकती है। आज आपके लिए पनीर की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आये है। जिसे आप बहुत कम मेहनत में आसानी से बना सकते है।

पनीर की खीर बनाने के लिए आपको चाहिए

कद्दूकस किया हुआ हाफ कप मसला हुआ पनीर
घी
15-15 काजू, बादाम और पिस्ता बारीक कटे हुए
एक लीटर दूध
केसर
हरी इलायची का पाउडर
6 स्पून चीनी
कद्दूकस किया हुआ नारियल
गुलाब की कुछ साफ पंखुड़ियों

पनीर की खीर बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

पनीर खीर बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लीजिए। आपके पास लगभग हाफ कप मसला हुआ पनीर होना चाहिए।अब एक पैन में घी गर्म कर उसमें बारीक कटे हुए 15-15 काजू, बादाम और पिस्ता को डालें। अब ड्राई फ्रूट्स को गोल्डन होने तक भून लीजिए।

इसके बाद एक भगोने में लगभग एक लीटर दूध को बॉइल कर हल्की आंच पर पकाएं। जब दूध गाढ़ा होकर लगभग 3 कप के बराबर बच जाए, तब इसमें केसर के 6 धागे, हरी इलायची का पाउडर और 6 स्पून चीनी को अच्छी तरह से मिला लीजिए।अब कद्दूकस किया हुआ पनीर और भुने हुए बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स को दूध में डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। इसके बाद थोड़ा सा कंडेंस्ड मिल्क एड कर दूध को धीमी आंच पर लगभग 4 मिनट तक पकाइए।

पनीर खीर के टेस्ट को बढ़ाने के लिए आप इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुलाब की कुछ साफ पंखुड़ियों को भी मिला सकते हैं। आपकी पनीर खीर बनकर तैयार है। अब आप इस स्पेशल खीर को भगवान कृष्ण के भोग में चढ़ा सकते हैं। प्रसाद के लिए बनाई गई इस पनीर खीर का स्वाद इतना ज्यादा अच्छा होगा कि आप इसे बार-बार बनाना पसंद करेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...