1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. जिसकी जाति का पता नहीं है वो…अनुराग ठाकुर के बयान पर राहुल गांधी ने कहा-जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे

जिसकी जाति का पता नहीं है वो…अनुराग ठाकुर के बयान पर राहुल गांधी ने कहा-जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे

लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जमकर बहस हुई, जिसके कारण जमकर हंगामा हुआ। जातिगत जनगणना को लेकर की गईं टिप्पणियों के बाद मामला निजी टिप्पणियों तक पहुंच गया, जिसके कारण हंगामा बरपने लगा। दरअसल, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आज जातिगत जनगणना का भूत कुछ लोगों को सवार है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और कांग्रेस सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच जमकर बहस हुई, जिसके कारण जमकर हंगामा हुआ। जातिगत जनगणना को लेकर की गईं टिप्पणियों के बाद मामला निजी टिप्पणियों तक पहुंच गया, जिसके कारण हंगामा बरपने लगा। दरअसल, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि, आज जातिगत जनगणना का भूत कुछ लोगों को सवार है।

पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...

बिना किसी का नाम लिए उन्होंने जातिगत जनगणना की मांग पर कहा कि जिसकी जाति का पता नहीं है, वो गणना की बात कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर की इस टिप्पणी के बाद विपक्षी दल के सांसद भड़क गए। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि, जितना आप लोग मेरा अपमान करना चाहते हैं, करिए। मैं सह लूंगा। लेकिन जातिगत जनगणना हम कराके रहेंगे।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि, जो भी इस देश में दलितों, आदिवासियों और पिछड़ों की बात उठाता है, उसे गालियां खानी ही पड़ती हैं। जिस तरह महाभारत में अर्जुन को मछली की आंख दिख रही थी, वैसे ही मुझे मेरा लक्ष्य दिख रहा है। हम जातिगत जनगणना करके दिखाएंगे। वहीं, इस दौरान सपा अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव भड़क गए। उन्होंने कहा कि, आप जाति कैसे पूछ सकते हैं? इसके बाद सदन में जमकर हंगामा होने लगा।

 

पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...