1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

राघव चड्ढा समेत AAP के तीन राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता

आम आदमी (AAP) पार्टी को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी (AAP) पार्टी को बहुत बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। उसके तीन राज्यसभा सांसद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। इससे पहले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने इन सांसदों के भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

पढ़ें :- जमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा, कहा-बिहार को बीजेपी और एनडीए ने किया शर्मसार

संदीप पाठक (Sandeep Pathak) और अशोक मित्तल (Ashok Mittal) के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा था कि हमने यह फैसला किया है कि राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य होने के नाते हम भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे। राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने दिल्ली स्थित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यालय में उनसे मुलाकात की और पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका

इससे पहले राघव चड्ढा (Raghav Chadha) ने घोषणा की कि वह आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई सांसदों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। इस कदम को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Former Chief Minister of Delhi, Arvind Kejriwal) के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है और यह घटनाक्रम पार्टी के भीतर कथित तौर पर उनका कद घटाए जाने की खबरों के कुछ ही हफ्तों बाद सामने आया है। शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि हमने फैसला किया है कि हम राज्यसभा में आप के दो-तिहाई सदस्य भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को भाजपा में मिला लेंगे।

पढ़ें :- अखिलेश यादव ने फूंका चुनावी बिगुल, कहा- सरकार बनी तो आधी आबादी को 2 लाख रुपये लोन, हर विधानसभा में 27 हजार वोट बढ़ाने का दिया लक्ष्य

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...