1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चंद पैसों की लालच में दुधमुंहे बच्चे सहित तीन की गला दबा कर की हत्या, गांव में फैला तनाव, पुलिस बल तैनात

चंद पैसों की लालच में दुधमुंहे बच्चे सहित तीन की गला दबा कर की हत्या, गांव में फैला तनाव, पुलिस बल तैनात

थोड़े से पैसों के लालच में मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना अंजाम दिया गया। कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में मां सहित दो मासूमों की निर्मम हत्या कर दी गई। तीनों की रस्सी से गला दबा कर हत्या की गई है। मरने वालों में एक दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। थोड़े से पैसों के लालच में मुजफ्फरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना अंजाम दिया गया। कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में मां सहित दो मासूमों की निर्मम हत्या कर दी गई। तीनों की रस्सी से गला दबा कर हत्या की गई है। मरने वालों में एक दुधमुंहा बच्चा भी शामिल है। ट्रिपल मर्डर के बाद पूरे गांव में भारी तनाव फैल गया है और ग्रामीणों में आक्रोश है। हत्याकाण्ड का खुलासा तब हुआ, जब मृतका का पति काम पर से घर लौटा। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पढ़ें :- Video- आम तोड़ने पर पति-पत्नि ने मासूम के हाथ-पैर बांधकर की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया FIR

मुजफ्फरपुर जनपद के जगदीश गांव निवासी मिठाई लाल साह कैटरर का काम करते है। उन्होने बताया पैतृक जमीन को लेकर उनका पड़ोस में रहने वाले रिश्तेदारों के साथ पिछले दस साल से विवाद चल रहा था। सोमवार दोपहर भी जमीन को लेकर उनसे विवाद हुआ था। इस दौरान पड़ोसियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार रात मिठाई लाल अपने भाई साथ एक शादी समारोह में काम करने के लिए गए हुए थे। मंगलवार को जब वह काम पर से लौटे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बिस्तर पर उसकी 30 वर्षीय पत्नी रीता देवी, दो वर्षीय बेटी वैष्णवी और तीन माह के बेटे कन्हैया का शव पड़ा था। शवों के पास ही एक रस्सी पड़ी थी, जिससे तीनों की गला घोट कर हत्या की गई थी। मिठाई लाल के दो अन्य बच्चे घटना के वक्त दूसरे कमरे में अपनी दादी उर्मिला देवी के साथ सो रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी ग्रामीण राजेश कुमार सिंह प्रभाकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतकों के गर्दन पर रस्सी के निशान मिले हैं। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। मृतकरें के परिजनों ने आरोपियों को तृरंत सजा देने की मांग कर रही है। गांव में तनाव का माहौल देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...