1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Ragi and Moong Dal Dosa: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें रागी और मूंग की दाल का डोसा

Ragi and Moong Dal Dosa: ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट में शामिल करें रागी और मूंग की दाल का डोसा

आज हम आपको डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाने की रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है मूंग की दाल और रागी का डोसा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Ragi and Moong Dal Dosa: डायबिटीज के मरीजों के लिए रागी बेहद फायदेमंद होता है।इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होता है साथ ही वेट लॉस करने में भी मदद करता है। रागी में कार्बोहाइड्रेट्स कम मात्रा में पाया जाता है। आज हम आपको डायबिटीज के मरीजों के लिए हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाने की रेसिपी लेकर आये है। वो रेसिपी है मूंग की दाल और रागी का डोसा। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मूंग और रागी की डोसा बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मूंग की दाल- भिगोई हुई
रागी का आटा – भिगोया हुआ
चावल का आटा
नमक स्वादानुसार
खमीर आवश्यकतानुसार
डोसा के लिए तेल या मक्खन

मूंग और रागी की डोसा बनाने का तरीका

मूंग और रागी की डोसा बनाने के लिए सबसे पहले रात को मूंग और रागी को अलग-अलग भिगो दें। सुबह भिगोई हुई मूंग की दाल और रागी को अलग अलग पीस लें। अब इन दोनों मिश्रणों को आपस में मिलाएं और उसमें चावल का आटा, नमक, और खमीर डाल कर इस सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और पानी डालें ताकि डोसे का मिश्रण तैयार हो जाए।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

इस बैटर को गरम जगह पर आधे घंटे तक रखें ताकि इसमें खमीर हो जाए। खमीर उठने के बाद, मिश्रण को फिर से मिलाएं और डोसा बनाने के लिए तैयार करें। अब एक नॉन-स्टिक पैन में तेल या मक्खन गरम करें। अब डोसा के बैटर को पैन में फैलाएं। डोसा को दोनों तरह से सुनहरा होने तक पकाएं। मूंग और रागी की डोसा बनकर तैयार है इसे गर्मा गर्म परोसे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...