1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Dahi Mushroom: आज छुट्टी के दिन बनाएं स्पेशल लंच या डिनर में दही मशरुम, परिवार के साथ इस रेसिपी का लें आनंद

Dahi Mushroom: आज छुट्टी के दिन बनाएं स्पेशल लंच या डिनर में दही मशरुम, परिवार के साथ इस रेसिपी का लें आनंद

मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनकी डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Dahi Mushroom: मशरूम में पोटैशियम, कॉपर, आयरन, फाइबर जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें ऐसे यौगिक पाए जाते हैं, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को सामान्य करने में मदद करते हैं।जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनकी डाइट में मशरूम शामिल कर सकते हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

इसमें सोडियम की मात्रा कम होती है और पोटैशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इससे हाई बीपी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।मशरूम खाने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। वैसे मशरुम का इस्तेमाल तमाम तरह की डिशेज में किया जाता है। आज हम आपके लिए दही मशरुम की सब्जी बनाने की रेसिपी लेकर आये हैं। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

दही मशरूम की सब्जी बनाने के लिए जरुरी सामग्री

मशरूम
दही
प्याज
साबुत गरम मसाला
लौंग
दालचीनी
इलायची
साबुत सूखी लाल मिर्च
जीरा पाउडर
हल्दी पाउडर
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
तेल
स्वादानुसार नमक
हरा धनिया

दही मशरुम बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

दही मशरूम की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और उसमें साबुत गरम मसाला और सूखी लाल मिर्च डालें। इसे चटकने दें। अब प्याज डालकर तब तक भूनें जब तक कि इसका रंग का न बदल जाए। स्वादानुसार नमक डालें।

दही में हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर एक पेस्ट बनाएं और पैन में डालें। सारी चीजों एक साथ पकाएं। जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें।

मशरूम डालें, थोड़ा नमक डालें और ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर कुछ मिनट तक पकने दें। ढक्कन खोलें और देखें कि मशरूम अच्छी तरह से पक गया है या नहीं। अगर आप इसके टेक्सचर से संतुष्ट हैं, तो आंच को बंद कर दें और हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें। रोटी और सलाद के साथ इस सब्जी को सर्व कर मजे लें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...