1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Dahi Bhindi: आज लंंच या डिनर में एकदम अलग तरह से बनाएं भिंंडी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Dahi Bhindi: आज लंंच या डिनर में एकदम अलग तरह से बनाएं भिंंडी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

भिंडी सेहत के  लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक होते है। वहीं बच्चे हो या फिर बड़े भिंडी सभी को पसंद होती है। आमतौर पर लोग भिंडी फ्राई या फिर भरवां बनाना पसंद करते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

भिंडी सेहत के  लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए लाभदायक होते है। वहीं बच्चे हो या फिर बड़े भिंडी सभी को पसंद होती है। आमतौर पर लोग भिंडी फ्राई या फिर भरवां बनाना पसंद करते है।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

बहुत कम ही लोग है जो भिंडी की ग्रेवी वाली सब्जी बनाते है, क्योंकि भिंडी तोड़ी लिबलिबी होती है। लेकिन आज हम आपको जिस तरह से भिंडी की ग्रेवी वाली सब्जी बनाना बताने जा रहे है वो जरा भी चिपचिप नहीं लोगी। तो चलिए जानते है दही वाली भिंडी की  सब्जी।

दही वाली भिंडी की सब्जी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री

भिंडी – 1/2 किलो
प्याज बारीक कटा – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
दही – 1 1/2 कप
जीरा – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
फली इलायची – 2
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती कटी – 2 टेबल स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

ये है दही वाली भिंडी की सब्जी बनाने का तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

सबसे पहले भिंडी को धोएं और सूती कपड़े से पोछकर साफ कर लें। इसके बाद भिंडी के बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। अब प्याज को बारीक काटें और धनिया पत्ती भी काट लें। अब एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
इसके बाद तेल में कटी हुई भिंडी डालें और उन्हें रंग बदलने तक भूनें। जब भिंडी तल जाएं तो उन्हें एक प्लेट में उतारकर अलग रख दें। अब कड़ाही में दोबारा दो चम्मच तेल डालें और जीरा, कसूरी मेथी, तेजपत्ता और फली इलायची डालकर भूनें। जब मसालों में से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो उसमें बारीक कटे प्याज और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर चलाते हुए सॉट करें।
प्याज का रंग जब सुनहरा भूरा हो जाए तो उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और गरम मसाला डालकर पकाएं।  इस बीच एक बाउल में दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। मसाले जब खुशबू देने लगें तो उसमें फेंटा हुआ दही डालें और धीमी आंच पर पकाएं।

दही तब तक पकाना है जब तक कि मिश्रण तेल न छोड़ दे। इसके बाद दही में तली हुई भिंडी और नमक डाल दें। अब कड़ाही को ढक दें और दही भिंडी को 5 मिनट तक और पकने दें। भिंडी पकने के बाद गैस बंद कर दें और हरी धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर परोसें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...